मुंबई में कोरोना से पांच और पुलिसकर्मियों की मौत

Five policemen died of corona in Mumbai
मुंबई में कोरोना से पांच और पुलिसकर्मियों की मौत
मुंबई में कोरोना से पांच और पुलिसकर्मियों की मौत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना के चलते दो दिन में राज्य पुलिस बल के पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। इसी के साथ ही पुलिसकर्मियों की मौत का आंकड़ा 217 हो गया है। जबकि पिछले 24 घंटे में 153 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए है। जिन पुलिसकर्मियों की मौत हुई है उनकी  उम्र 48 साल से 53 साल के बीच थी। यह जानकारी सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था)  विनायक देशमुख ने दी है।

गौरतलब है कि अब तक राज्य भर में 20 हजार 954 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हुए है। इसमें से 17 हजार 6 पुलिसकर्मी ठीक हो चुके है। फिलहाल 3731 पुलिसकर्मी कोरोना के सक्रिय मरीज है। इसमें 472 अधिकारी है और 3259 पुलिस कांस्टेबल है। जिन पांच पुलिसकर्मियों की मौत हुई है उसमें से दो पुलिसकर्मी नागपुर सिटी पुलिस के थे। जिनके नाम सहायक पुलिस निरीक्षक रविंद्र ओके व पुलिस नाइक परमानंद राघोरटे बताए गए हैं। इसकेअलावा एक -एक  पुलिसकर्मी मुंबई, पुणे व धुले के थे। 

Created On :   19 Sept 2020 7:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story