- Home
- /
- पांच हजार रु. की रिश्वत लेते वन...
पांच हजार रु. की रिश्वत लेते वन परिक्षेत्र अधिकारी व वन मजदूर गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, अमरावती। कटे हुए पेड़ खरीदी कर उनकी यातायात की अनुमति वडाली के वन परिक्षेत्र विभाग से लेने पहुंचे व्यापारी से 5 हजार रुपए रिश्वत की मांग स्थानीय अधिकारियों ने की थी। जिसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो में देते ही मंगलवार को एंटी करप्शन ब्यूरो ने कार्रवाई कर वडाली के वन परिक्षेत्र अधिकारी व वन मजदूर को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार प्रतीक श्रीधरराव गायकवाड (29) व वन मजदूर दिलीप मुरलीधर कल्याणकर (59) रिश्वत लेते गिरफ्तार बताए गए है।
शिकायतकर्ता वडाली परिक्षेत्र के कार्यालय पहुंचा। पेड़ की कटाई होने के बाद उसकी खरीदी कर पेड़ों को गोदाम पहुंचाना था। इसके लिए वडाली परिक्षेत्र विभाग की अनुमति आवश्यक थी किंतु अधिकारी प्रतीक गायकवाड तथा वन मजदूर दिलीप कल्याण कर ने अनुमति देने के लिए 5 हजार रुपए की मांगी। इसकी शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो में की गई। सोमवार को सुबह 11 बजे वडाली के वन परिक्षेत्र कार्यालय में एसीबी ने जाल बिछाया। तभी वन परिक्षेत्र अधिकारी व वन मजदूर शिकायतकर्ता से पैसे लेते रंगेहाथ पकड़े गए। दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ फ्रेजरपुरा थाने में मामला दर्ज कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विशाल गायकवाड, अपर पुलिस अधीक्षक अरुण सावंत, अपर पुलिस अधीक्षक देवीदास घेवारे, संजय महाजन के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक प्रवीणकुमार पाटील, पुलिस निरीक्षक सतीश उमरे, माधुरी साबले, विनोद कुंजाम, रोशन खंडारे, अभय वाघ, सतीश किटुकले ने की।
Created On :   8 Jun 2022 3:32 PM IST