पशु वैद्यकीय अस्पताल में नहीं हुआ ध्वजारोहण

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
अमरावती पशु वैद्यकीय अस्पताल में नहीं हुआ ध्वजारोहण

डिजिटल डेस्क, (अंजनगांवसुर्जी) अमरावती। जहां एक ओर देश स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मना रहा है। समूचे देश में हर घर तिरंगा फहराया गया, लेकिन कापुसतलनी के पशुवैद्यकीय अस्पताल में तिरंगा नहीं फहराया गया।  तहसील के सबसे अधिक जनसंख्या वाले कापुसतलनी में पशुवैद्यकीय अस्पताल में अधिकारियों की उदासीनता के चलते तिरंगा नहीं फहराए जाने का आरोप गांववासी लगा रहे हैं। इस बीच पंचायत समिति के खंडविकास अधिकारी विनोद खेडकर ने बताया कि, हमारे पंचायत समिति कार्यालय की देखरेख में पशु अस्पताल के लिए अलग विभाग है। इस कारण वे इस बारे में कुछ बता नहीं सकते।

तिरंगा लगाने के लिए खंभा ही नहीं
उस पशु अस्पताल में तिरंगा लगाने के लिए खंभा नहीं है। इसलिए वहां पर तिरंगा नहीं लहराया और पशु वैद्यकीय विकास अधिकारी एस.बी.बचे व कर्मचारियों ने ग्राम पंचायत कार्यालय जाकर तिरंगे को सलामी दी। - डॉ. जामबाले, तहसील पशुधन विकास अधिकारी, पंस कार्यालय

Created On :   17 Aug 2022 1:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story