जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में झंडा बिक्री केंद्र शुरू

Flag sale center started in District Magistrates office premises
जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में झंडा बिक्री केंद्र शुरू
अमरावती जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में झंडा बिक्री केंद्र शुरू

डिजिटल डेस्क,अमरावती। आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा उपक्रम आगामी 13 से 15 अगस्त तक चलाया जानेवाला है। इस उपलक्ष्य में महिला आर्थिक विकास महामंडल के जरिए जिलाधीश कार्यालय परिसर में झंडा बिक्री केंद्र की शुरुआत जिलाधीश पवनीत कौर ने बुधवार को की। निवासी उपजिलािधकारी आशीष बिजवल, महामंडल के जिला समन्वय अधिकारी सुनील सोसे सहित अधिकारी, कर्मचारी व महिला बचत समूह की महिलाएं इस अवसर पर उपस्थित थीं। महिला आर्थिक विकास महामंडल के माध्यम से यह झंडा बिक्री केंद्र शुरू किया गया है। बचत समूह की महिलाओं ने इसके माध्यम से यह उपक्रम शुरू किया है। आजादी के अमृत महोत्सव पर घर-घर तिरंगा लहराए जाने क लिए अनेक स्थानों पर राष्ट्र ध्वज उपलब्ध कराए गए हैं।  वैसे जगह-जगह केंद्र भी शुरू किए जा रहे हंै। जिले के सभी नागरिकों को प्रत्येक घर में तिरंगा लहराकर आजादी का अमृत महोत्सव उत्साह के साथ मनाने का आह्वान जिलाधीश ने किया है। इस उपक्रम के संबंध में हर गांव जनजागरण किया जा रहा है। विविध कार्यालय, संस्था का सहयोग इस अभियान में मिल रहा है। तिरंगे की सभी तरफ उपलब्धता रहने के लिए तहसील स्तर पर भी केंद्र शुरू किए जा रहे हैं। यह जानकारी उपजिलाधीश आशीष बिजवल ने कही है। 

 

Created On :   4 Aug 2022 2:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story