- Home
- /
- नागपुर एयरपोर्ट पर नहीं पहुंची...
नागपुर एयरपोर्ट पर नहीं पहुंची फ्लाइट, परेशान होते रहे यात्री

By - Bhaskar Hindi |26 March 2021 4:40 AM IST
नागपुर एयरपोर्ट पर नहीं पहुंची फ्लाइट, परेशान होते रहे यात्री
डिजिटल डेस्क, नागपुर | गुरुवार को इंडिगो की दाे व गो एयर की तीन ऐसी कुल 5 फ्लाइट कैंसिल रही। अलग-अलग शहरों से नागपुर एयरपोर्ट पर 4 फ्लाइट नहीं आने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। एक फ्लाइट नागपुर से कैंसिल हुई। इंडिगो की बंगलुरु से सुबह 9.30 बजे आनेवाली फ्लाइट नहीं आई। गो एयर की मुंबई से सुबह 9.45 बजे आनेवाली, पुणे से सुबह 11.10 बजे आनेवाली व शाम 7 बजे मुंबई से आनेवाली गो एयर की फ्लाइट नहीं आई। इंडिगो की रात 9 बजे नागपुर से बंगलुरु को जानेवाली फ्लाइट कैंसिल हुई। फ्लाइट कैंसिल होने का कारण ऑपरेशनल बताया गया है। शुक्रवार को भी गो एयर की उड़ानंे कैंसिल रहने की खबर है।
Created On :   26 March 2021 10:06 AM IST
Next Story