नागपुर नहीं पहुंची फ्लाइट , गो-एयर की सभी उड़ानें रद्द

Flight did not reach Nagpur, all Go-Air flights canceled
नागपुर नहीं पहुंची फ्लाइट , गो-एयर की सभी उड़ानें रद्द
नागपुर नहीं पहुंची फ्लाइट , गो-एयर की सभी उड़ानें रद्द

डिजिटल डेस्क, नागपुर । मंगलवार 6 जुलाई को डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर आने-जाने वाली गो-एयर विमानों की सभी उड़ानें रद्द रहीं। मंगलवार सुबह 6.30 बजे मुंबई जानेवाली उड़ान संख्या जी-8 2600, सुबह 7.25 बजे मुंबई से आने वाली उड़ान संख्या जी-8 2601, सुबह 8 बजे पुणे से आने वाली उड़ान संख्या जी-8 881, सुबह 11.05 बजे पुणे जाने वाली उड़ान संख्या जी-8 283, दोपहर 1.10 बजे मुंबई जाने वाली उड़ान संख्या जी-8 141 व शाम 7.55 बजे मुंबई से आनेवाली उड़ान संख्या जी-8 344 रद्द हो गई है। यह जानकारी विमानतल प्रशासन द्वारा दी गई है।

Created On :   7 July 2021 4:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story