- Home
- /
- मुंबई से आने वाली फ्लाइट रद्द, एक...
मुंबई से आने वाली फ्लाइट रद्द, एक देरी से पहुंची

By - Bhaskar Hindi |16 March 2021 4:37 AM IST
मुंबई से आने वाली फ्लाइट रद्द, एक देरी से पहुंची
डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर विमानतल पर मुंबई से आने वाली गोएयर की फ्लाइट 2 घंटे की देरी से नागपुर पहुंची। इसी के साथ एक फ्लाइट कैंसिल की गई। जानकारी के अनुसार, गोयर की मुंबई से नागपुर की फ्लाइट मुंबई से सुबह 8.15 को उड़ान भरने वाली थी, लेकिन अॉपरेशनल कारणों से यह 10.14 बजे मुंबई से चल कर नागपुर 9.45 बजे की जगह देरी से 11.46 बजे पहुंची। इसी तरह, गाेएयर की एक और फ्लाइट रविवार को नागपुर से निकल मुंबई गई थी, जो कि सोमवार को आने वाली थी। सोमवार को यह फ्लाइट रद्द रही।
Created On :   16 March 2021 10:07 AM IST
Next Story