लगातार लेट हो रही फ्लाइटें, 6 विमान नहीं पहुंचे नागपुर

Flights are constantly getting delayed, 6 aircraft have not reached Nagpur
लगातार लेट हो रही फ्लाइटें, 6 विमान नहीं पहुंचे नागपुर
लगातार लेट हो रही फ्लाइटें, 6 विमान नहीं पहुंचे नागपुर

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर 11 अप्रैल को आने वाली 6 फ्लाइटें रद्द हो गईं। इसमें इंडिगो की 3, गो-एयर की 2 व एयर-अरेबिया की 1 फ्लाइट का समावेश है। रविवार तड़के 4.10 बजे शारजाह से आने वाली एयर अरेबिया की फ्लाइट क्र. जी-9 415, सुबह 7.25 बजे मुंबई से आने वाली गो-एयर की फ्लाइट क्र. जी-8 2601, सुबह 10.10 बजे इंदौर से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट क्र. 6-ई 6014, सुबह 10.20 बजे मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट क्र.  6-ई 932, सुबह 10.45 बजे पुणे से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट क्र. 6-ई 6747 व सुबह 11.05 बजे पुणे से आने वाली गो-एयर की फ्लाइट क्र. जी-8 283 रद्द होने की सूचना विमानतल प्रशासन ने दी है।

Created On :   12 April 2021 4:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story