- Home
- /
- मेलघाट में मृत्युदर रोकने के लिए...
मेलघाट में मृत्युदर रोकने के लिए मिशन 28 पर फोकस

डिजिटल डेस्क, अमरावती। स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और अंध विश्वास से ग्रस्त धारणी और चिखलदरा में गर्भवती और प्रसूता महिलाओं के साथ ही बच्चों की मृत्युदर को रोकने के लए मिशन 28 पर फोकस किया जा रहा है। जिला स्वास्थ्य प्रबंधन का दावा है कि घर पर होने वाले प्रसव को अस्पताल में करवाने पर जोर दिया जा रहा है। इस पर जनवरी से जुलाई 2022 के बीच 6 माह में करीब 30 फीसदी मातृ मृत्युदर को रोकने का दावा किया है। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार धारणी में जनवरी से जुलाई 2021 में कुल 2011 प्रसूति हुई थीं। जबकि जनवरी से जुलाई 2022 में कुल 2239 हुईं। वहीं, चिखलदरा में जनवरी से जुलाई 2021 तक 1316 प्रसूति हुईं जबकि जनवरी से जुलाई 2022 में कुल 1522 प्रसूति हुईं। धारणी और चिखलदरा को मिलाकर मेलघाट में जनवरी से जुलाई 2021 तक 3327 प्रसूति हुई जबकि जनवरी से जुलाई 2022 तक 3761 प्रसूति हुईं। मेलघाट में जनवरी से जुलाई तक 29 माताओं की मृत्यु हुई थी जबकि जनवरी से जुलाई 2022 तक 19 माताओं की मृत्यु दर की गई। इस आधार पर जिला स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि मिशन 28 से उन्होंने करीब 30 फीसदी मृत्युदर को कम करने में सफलता पाई है। वहीं, जनवरी से जुलाई 2021 तक घर पर 592 प्रसव हुए थे जबकि जनवरी से जुलाई 2022 में 220 प्रसव ही घर पर हुए।
Created On :   25 Aug 2022 5:09 PM IST