- Home
- /
- मनपा चुनाव पूर्व विकासकार्यों पर...
मनपा चुनाव पूर्व विकासकार्यों पर फोकस, सड़कों पर खर्च होंगे 41.50 करोड़

डिजिटल डेस्क,नागपुर। आगामी मनपा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अब विकासकार्यों को गति देने की कवायद शुरू हो गई है। मनपा स्थायी समिति ने बजट में विविध मदों पर मंजूर निधि पार्षदों के कामों पर खर्च करने के लिए स्थानांतरित कर दी है। 41 करोड़ 50 लाख के पुनर्विनियोजन प्रस्ताव को स्थायी समिति में मंजूर किए जाने की जानकारी सभापति प्रकाश भोयर ने पत्र परिषद में दी। शुक्रवार को मनपा स्थायी समिति की बैठक हुई।
इन मदों से की गई कटौती
मंजूर विकास कार्य बजट में प्रावधान निधि कटौती शेष निधि
खेल मैदान देखभाल, दुरुस्ती व प्रवर्तन 4 करोड़ 2 करोड़ 2 करोड़
मनपा की संपत्ति का कंपाउंड 1.50 करोड़ 1 करोड़ 50 लाख
ए.र.वि.यो/क्रिप व मुख्य रास्तों की देखभाल, दुरुस्ती 3.50 करोड़ 3 करोड़ 50 लाख
महापौर ट्रॉफी, टूर्नामेंट व क्रीड़ारत्न पुरस्कार 3 करोड़ 1.50 करोड़ 1.50 करोड़
खेल व सांस्कृतिक महोत्सव 3.25 करोड़ 1.50 करोड़ 1.75 करोड़
रातुम रास्ते विकास व क्रांक्रीट मार्ग टप्पा-1 63.15 करोड़ 15 करोड़ 48.15 करोड़
एकात्मिक सड़क सुधार प्रकल्प टप्पा- 2 और 3 90 करोड़ 10 करोड़ 80 करोड़
विकास योजना अमल व िवकास कार्य 8.50 करोड़ 3.50 करोड़ 5 करोड़
समाज भवन व व्यायाम शाला निर्माण 3.25 करोड़ 1 करोड़ 2.25 करोड़
दक्षिण एसटीपी में मनपा सहभागी राशि 1 करोड़ 75 लाख 25 लाख
मलनि:सारण संस्करण प्रकल्प 1 करोड़ 75 लाख 25 लाख
लघु मलनि:सारण केंद्र हुड़केश्वर-नरसाला 2 करोड़ 1 करोड़ 1 करोड़
पार्षद को निधि आवंटन पत्र भी दिए
सभापति भोयर ने बताया कि, स्थायी समिति ने पार्षदों को सड़क डामरीकरण, मरम्मत तथा कांक्रीटीकरण के लिए निधि आवंटन के पत्र दे दिए हैं। पार्षदों के विकासकार्यों की लागत 30 करोड़ से ज्यादा है। गौरतलब है कि, इस निर्णय से विकासकार्यों काे पूरा करने का रास्ता साफ हो गया है। भोयर के अनुसार स्थायी समिति में प्रस्ताव मंजूर कर आमसभा की मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। आमसभा की मंजूरी के बाद आयुक्त की मंजूरी मिलते ही विकासकार्यों को गति मिलने का विश्वास भोयर ने जताया है।
Created On :   25 Sept 2021 4:19 PM IST