फूड प्वाईजनिंग से एक ही परिवार के पांच लोगों की तबीयत खराब

Food poisoning ill health of five people of the same family
फूड प्वाईजनिंग से एक ही परिवार के पांच लोगों की तबीयत खराब
 पन्ना फूड प्वाईजनिंग से एक ही परिवार के पांच लोगों की तबीयत खराब

 डिजिटल डेस्क पन्ना। जिले के ग्राम गढी पडरिया में एक ही परिवार के पांच लोगों को कुदवा की रोटी, चने की भाजी और चावल खाना भारी पड गया। तबीयत बिगडने पर गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती कराया गया है। घटना के संबध में प्राप्त जानकारी अनुसार ईश्वरदीन कुशवाहा उम्र ६० वर्ष उसकी पत्नी संखी बाई उम्र ५८ वर्ष, अश्वनी कुशवाहा उम्र ३० वर्ष, राज कुमार उम्र २५ वर्ष और अन्नू कुशवाहा उम्र २७ वर्ष जो एक ही परिवार के सदस्य हैं। उनके द्वारा घर में ०३ दिसम्बर को कुदवा की रोटी चने की भाजी और चावल बनाए गए थे। परिवार के पांच सदस्यों के द्वारा एक साथ बैठकर भोजन किया गया। जिनकी थोडी ही देर में हालत बिगडने लगी और उन्हें चक्कर आना एवं उल्टी होने की शिकायत के बाद आनन-फानन में घर के अन्य सदस्यों के द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती कराया गया जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Created On :   5 Dec 2022 5:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story