हीट वेव से सुरक्षा के लिए अब सुबह के सत्र में सजेगा "शिक्षा का दरबार'

For protection from heat wave, now the Durbar of Education will be decorated in the morning session
हीट वेव से सुरक्षा के लिए अब सुबह के सत्र में सजेगा "शिक्षा का दरबार'
आदेश हीट वेव से सुरक्षा के लिए अब सुबह के सत्र में सजेगा "शिक्षा का दरबार'

डिजिटल डेस्क, अमरावती।  गत तीन वर्षों की तुलना में इस वर्ष अमरावती जिले में मार्च के मध्य में ही तापमान अपने पिछले रिकॉर्डों को धराशाही कर रहा है। सुबह 10 बजे से ही धूप बदन को झुलसाती दिखाई दे रही है। विदर्भ के क्षेत्रों में तापमान हमेशा ही अन्य जिलों की तुलना में काफी अधिक रहता है। इसे देखते हुए अमरावती जिला परिषद सहित मनपा द्वारा सभी स्कूलों के लिए आदेश जारी किए गए हैं। जिसमें स्कूलों को अपने शैक्षणिक सत्र केवल सुबह के सत्र में ही आयोजित करने के लिए कहा गया है। शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जारी किए गए इस आदेश के तहत जिले की कुल 1841 स्कूलें शामिल हैं। जिनमें मनपा द्वारा संचालित 63, जिप द्वारा संचालित 1519 जबकि अन्य निजी स्कूलों का समावेश है। इन स्कूलों में कुल 6 लाख 43 हजार 900 विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

हर वर्ष उष्म सुरक्षा अभियान के तहत यह आदेश जारी किए जाते हैं। जिले की प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक स्कूलों के लिए इस आदेश पर पालन करना अनिवार्य किया गया है।  सोमवार से दोपहर के सत्र की सभी कक्षाएं सुबह 8 से 12.30 बजे तक आयोजित की जा सकंेगी। इस आदेश के बाद अगर कोई स्कूल विद्यार्थियों को दोपहर के सत्र में बुलाता है तो उस पर जुर्माना लगाने के साथ ही बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का मामला दर्ज किया जाएगा। इसके पहले वर्ष 2019 में शिक्षा विभाग की ओर से तीन स्कूलों को इस आदेश के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई की जा चुकी है।

हीटवेव को देखते हुए निर्णय
पश्चिम विदर्भ में अमरावती सहित अन्य सभी जिले उष्माघात की चपेट में रहते हैं। ऐसे में दोपहर में स्कूल पहुंचने वाले विद्यार्थी इसकी चपेट में आ सकते हैं। जिसे देखते हुए यह निर्णय हर वर्ष लिया जाता है। -एजाज खान, शिक्षा अधिकारी, जिप

Created On :   21 March 2022 2:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story