लेडी कांस्टेबल के साथ घर दिखाने के बहाने बियर पिलाकर किया रेप

Forcefully drunk bier to lady police then raped her by policeman
लेडी कांस्टेबल के साथ घर दिखाने के बहाने बियर पिलाकर किया रेप
लेडी कांस्टेबल के साथ घर दिखाने के बहाने बियर पिलाकर किया रेप

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में तीन स्थानों पर दुष्कर्म के मामले सामने आए। मानकापुर में शादी का झांसा देकर एंव बियर पिलाकर पुलिसकर्मी ने ही विभाग की महिला का यौन शौषण किया है। हुड़केश्वर क्षेत्र में भी दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। इसके अलावा कलमना क्षेत्र में भी शादी का झांसा देकर यौन शौषण किया गया है। विविध स्थानों पर हुईं घटनाओं से आरोपी पुलिस कांस्टेबल समेत तीनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

घर दिखाने के बहाने ले गया
आरोपी पवन सिंह विनोद सिंह ठाकुर (27) गोधनी स्थित सबीना को-आॅपरेटिव सोसायटी निवासी पुलिस विभाग में कार्यरत है। वह पिता की मौत के बाद अनुकंपा के आधार पर विभाग में भर्ती हुआ है। उसके दो बड़े भाई भी पुलिस में ही कार्यरत हैं। मां भी इसी विभाग से सेवानिवृत्त हुई है। पुलिस में भर्ती होने के बाद पवन सिंह ने 30 वर्षीय महिला कांस्टेबल को प्रेेम संबंधों में फांस लिया। उससे शादी का वादा किया था। 10 फरवरी 2016 से 6 मई 2018 के बीच में पवन सिंह पीड़िता को अपने घर ले जाकर उसका यौन शौषण करता रहा है। दर्ज शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि पहली बार पवन सिंह उसे अपना घर दिखाने के बहाने घर ले गया था। उस समय पवन के घर में कोई नहीं था। मौका देखकर पवन ने उसे बियर पिलाई और उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद यह सिलसिला चलता रहा।

23 मई को होनी थी शादी
पीड़िता और पवन ने शादी करने के लिए कोर्ट में आवेदन किया। 23 मई को उनकी शादी होने वाली थी। मगर शादी के दो दिन पहले ही पवन शादी करने से मुकर गया, जिससे मामला पवन के घर तक भी जा पहुंचा। ठाकुर परिवार पुलिस में होने से पीड़िता पर दबाव बनाने का प्रयास किया गया है। मामला पुलिस विभाग की साख से जुड़ा होने के कारण थाने में भी यही हाल रहा। प्रकरण के गंभीर होने के बावजूद इसे असंज्ञेय श्रेणी (एनसी रिपोर्ट) के तहत दर्ज करने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने प्रकरण तो दर्ज किया है, मगर अभी तक आरोपी पवन की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस पवन को गिरफ्तार करने से बच रही है, ताकी उसे गिरफ्तारी पूर्व जमानत मिल सके।

बहन के घर लाकर किया शोषण
दुष्कर्म की दूसरी घटना हुड़केश्वर थानांतर्गत हुई है। पीड़ित 15 वर्षीय किशोरी ने कक्षा दसवीं की परीक्षा दी है, जबकि आरोपी ईश्वर विजय दोडके 20 वर्ष कारंजा लाड, जिला वासिम निवासी कैटरिंग का काम करता है। गत वर्ष दिसंबर महीने में पीड़िता अपने मामा के घर कारंजा गई थी, तभी मामा के घर के पास ही रहने वाले ईश्वर से उसकी जान-पहचान हो गई। 17 मई को ईश्वर नागपुर आया और पीड़िता से मिला तथा उसे उसके मामा के घर छोड़ने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। वहां  जाने के बाद मामा का परिवार घर में नहीं होने से पीड़िता को अपनी बहन के घर ले गया। वहां पर 17 से 21 मई तक मौका देख कर वह उससे दुष्कर्म करते रहा। उसके बाद पीड़िता अकेली नागपुर आ गई। घटित प्रकरण की भनक लगने से पीड़िता के मामा-पिता कारंजा पहुंचे। वहां पर ईश्वर के परिजनों के साथ मामले को लेकर उनका विवाद हुआ। लिहाजा ईश्वर ने पीड़िता के माता-पिता की पिटाई कर दी। इसकी भी शिकायत दर्ज की गई है।

पिता का मित्र भाई को मारने की धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म
पीड़ित 17 वर्षीय किशोरी गर्भवती है। आरोपी उसी के पिता का पड़ोसी मित्र नत्थु डोंगरे है। पीड़िता के गर्भवती होने से घटित प्रकरण का राजफाश हुआ है। दीपावली के करीब तीन चार दिन बाद आरोपी ने पीड़िता से दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर उसने पीड़िता को उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी थी। इससे डरी सहमी पीड़िता ने चुप्पी साध ली थी।

लिहाजा आरोपी पीड़िता के पिता का मित्र और पड़ोसी होने से रोजाना उसका पीड़िता के घर में आना जाना रहता था। इस कारण वह पीड़िता के पिता को शराब पिलाकर तथा परिवार के अन्य सदस्य होने के बाद भी उसका यौन शौषण करते रहा। आरोपी की तीन शादियां हुई हैं। उसमें से उसकी दो पत्नी उसे छोड़कर भाग गईं। उसकी एक पत्नी गुंगी और अंधी है। इस बीच घटित प्रकरण के खुलासे से आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है, जांच जारी है।

Created On :   27 May 2018 11:11 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story