वनविभाग नेे मादा तेंदुए को किया कैद 

Forest department imprisons female leopard
वनविभाग नेे मादा तेंदुए को किया कैद 
वनविभाग नेे मादा तेंदुए को किया कैद 

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। शहर से करीब 7 कि.मी. दूरी पर स्थित वेकोलि के शक्तिनगर कालोनी के समीप बीते 15  दिन से विचरण कर रहे तेंदुए को वनविभाग ने पिंजरे में कैद कर लिया। इस मादा तेंदुए की आयु करीब ४ वर्ष होने का अनुमान जताया जा रहा है। वेकोलि की शक्ति नगर कालोनी में अनेक कर्मचारी रहते हैं। पिछले 15 दिन से तेंदुए के मुक्त विचरण के चलते कर्मियों में दहशत व्याप्त हो गई थी। 
 
हिंगणघाट में कपड़े की दुकान में आग 
वर्धा जिले के हिंगणघाट के जगन्नाथ वार्ड में स्थित रेडीमेड कपड़ों की दुकान में शुक्रवार देर रात 2  बजे के दौरान शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे कपड़ों के साथ अन्य लाखों की सामग्री जलकर खाक हो गई। प्रतिष्ठान के ऊपर ही संचालक सुनील पितलीया का आवास होने के कारण उनका परिवार आग से घिर गया था। किसी तरह बालकनी से कूदकर पितलीया परिवार ने अपनी जान बचायी। हालांकि पितलीया, उनकी पत्नी तथा बेटी इस घटना में घायल हो गए। आग से सिलेंडर फटने के कारण अग्निशमन विभाग के दो कर्मचारी तथा पितलीया के पड़ोसी दुकानदार के घायल होने की खबर मिली है। 

Created On :   17 Oct 2020 2:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story