लाइसेंस के लिए फर्जीवाड़ा, 2 आरोपी गिरफ्तार

Forgery for license, 2 accused arrested
लाइसेंस के लिए फर्जीवाड़ा, 2 आरोपी गिरफ्तार
जांच में आधार कार्ड पाया गया फर्जी लाइसेंस के लिए फर्जीवाड़ा, 2 आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए किए गए फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। दो आरोपियों को कलमना पुलिस ने  प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया है।  अदालत ने दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी मो. खुर्शीद मो. इद्रिस मूलत: बिहार वर्तमान में नागपुर निवासी है और मजदूरी करता है।

उसने ऑटो चालक मित्र राजेश मेश्राम बिनाकी निवासी की मदद से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए उप-प्रादेशिक परिवहन कार्यालय में आवेदन किया था। इसके लिए उसने अन्य दस्तावेजों के साथ आधार कार्ड भी दिया था। दस्तावेजों की जांच-पड़ताल में खुर्शीद का आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज फर्जी होने का खुलासा हुआ। वाहन निरीक्षक वीरसेन ढवले (34) की शिकायत पर कलमना पुलिस ने ने प्रकरण दर्ज कर गुरुवार को खुर्शीद व राजेश को गिरफ्तार किया। प्रकरण में और भी गंभीर खुलासे होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। जांच जारी है।

 

Created On :   30 Oct 2021 7:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story