- Home
- /
- फीस वृद्धि को लेकर नागपुर सहित...
फीस वृद्धि को लेकर नागपुर सहित पांच समितियों का गठन

By - Bhaskar Hindi |7 Jun 2021 2:47 PM IST
फीस वृद्धि को लेकर नागपुर सहित पांच समितियों का गठन
डिजिटल डेस्क, मुंबई। स्कूलों में फीस वृद्धि को लेकर राज्य के स्कूली शिक्षा विभाग ने विभागीय शुल्क नियामक समितियां गठित की है। मुंबई, पुणे, नाशिक, नागपुर, औरंगाबाद विभाग के लिए अलग-अलग समितियां बनाई गई हैं। विभागीय शुल्क नियामक समिति नागपुर के अध्यक्ष सेवा निवृत्त जिला न्यायाधीश वीटी सुर्यवंशी होंगे। लेखापाल अक्षय गुल्हाने, सेवानिवृत्त शिक्षा निदेशक चंद्रमणी बोरकर व विभागीय अध्यक्ष-महाराष्ट्र राज्य (माध्यमिक व उच्च माध्यमिक) शिक्षा मंडल को बतौर सदस्य समिति में शामिल किया गया है। प्रादेशिक शिक्षा उप निदेशक (नागपुर) इस समिति के सदस्य सचिव होंगे।
Created On :   7 Jun 2021 8:16 PM IST
Next Story