दुखद: असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का 86 साल की उम्र में निधन

दुखद: असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का 86 साल की उम्र में निधन

डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का 86 वर्ष के उम्र में निधन हो गया। उन्होंने आज गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में सोमवार शाम अंतिम सांस ली। शनिवार को हालत बिगड़ने पर वेंटिलेटर पर शिफ्ट करना पड़ा। 25 अगस्त को उन्हें कोरोना संक्रमण का पता चलने पर अगले दिन गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। कोरोना के चलते दूसरे कॉम्प्लिकेशंस होने की वजह से उन्हें 2 महीने अस्पताल में रखने के बाद 25 अक्टूबर को छुट्टी दी गई थी। बता दें कि उनकी स्थिति पहले से ही नाजुक चल रही थी। यही वजह है कि राज्य के सीएम अपना डिब्रूगढ़ दौरा बीच में ही छोड़ गुवाहाटी वापस लौट आए थे। 

राजनीतिक जीवन 
असम के पूर्व मुख्यमंत्री रहे तरुण गोगोई भारतीय राजनीति में एक बड़ा नाम थे। गोगोई 6 बार लोकसभा के लिए चुने गए। साल 1971 से 1985 तक तीन बार जोरहट संसदीय क्षेत्र से सांसद रहे। 1991-96 और 1998-2000 के दौरान कालीबोर के सांसद रहे। वर्तमान में इस सीट से उनके बेटे गौरव गोगोई सांसद हैं। तरुण गोगोई 1991 से 1995 तक केंद्र सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भी रहे। गोगोई 2001 से 2016 तक असम के मुख्यमंत्री रहे। गोगोई ने कांग्रेस को लगातार तीन विधानसभा चुनावों में जीत दिलाई। सबसे लंबे समय तक असम का मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है।

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि 

 

कांग्रेस नेता व  सांसद राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि 

 

Created On :   23 Nov 2020 1:07 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story