UP Election: PM मोदी के करीबी पूर्व IAS एके शर्मा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी हाईकमान ने बनाया प्रदेश उपाध्यक्ष

Former IAS officer AK Sharma has been appointed as vice president of Uttar Pradesh BJP
UP Election: PM मोदी के करीबी पूर्व IAS एके शर्मा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी हाईकमान ने बनाया प्रदेश उपाध्यक्ष
UP Election: PM मोदी के करीबी पूर्व IAS एके शर्मा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी हाईकमान ने बनाया प्रदेश उपाध्यक्ष

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने IAS एके शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी दी है। पार्टी हाईकमान ने उन्हें उत्तर प्रदेश बीजेपी का उपाध्यक्ष बनाया गया है। एक तय रणनीति के तहत बीजेपी ने उन्हें ये जिम्मेदारी दी है। उनके अलावा अर्चना मिश्रा और अमित वाल्मीकि को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। दोनों को प्रदेश मंत्री बना दिया गया है। 

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी पूर्व IAS बीजेपी MLC अरविंद कुमार शर्मा बीते कई दिनों से यूपी राजनीति में चर्चा का केंद्र रहे।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए एक प्रदेश उपाध्यक्ष व दो प्रदेश मंत्री घोषित किए हैं। 

मऊ निवासी अरविंद कुमार शर्मा गुजरात कैडर के IAS अफसर रहे हैं। उन्होंने अपनी सेवा के दो साल बाकी रहने से पहले ही स्वैछिक सेवानिवृति ली और सक्रिय राजनीति में उतरने के साथ भाजपा में शामिल हो गए। अरविंद कुमार शर्मा को भाजपा ने उत्तर प्रदेश में विधान परिषद सदस्य बनाया है।

इसके बाद से ही उनको उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री बनाने की चर्चा जोरों पर थी। एके शर्मा को अब भाजपा के उत्तर प्रदेश संगठन में शामिल किया गया है। उनको पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। अरविंद कुमार शर्मा के अलावा दो प्रदेश मंत्री को भी नियुक्त किया गया है। लखनऊ की अर्चना मिश्रा और बुलंदशहर के अमित वाल्मीकि को भाजपा उत्तर प्रदेश का मंत्री नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज पार्टी के विभिन्न मोचरें के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की प्रांशुदत्त द्विवेदी (फरूर्खाबाद) को युवा मोर्चा, गीता शाक्य राज्यसभा सांसद (औरैया) को महिला मोर्चा, कामेश्वर सिंह (गोरखपुर) को किसान मोर्चा, नरेन्द्र कश्यप पूर्व सांसद (गाजियाबाद) को पिछड़ा वर्ग मोर्चा, कौशल किशोर सांसद को अनुसूचित जाति मोर्चा, संजय गोण्ड (गोरखपुर) को अनुसूचित जनजाति मोर्चा व कुंवर बासित अली (मेरठ) को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है।

Created On :   19 Jun 2021 12:08 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story