मध्यप्रदेश में क्लर्क के घर मिला नोटों का अंबार, मचा हड़कंप

Found pile of notes at clerks house in Madhya Pradesh, EOW
मध्यप्रदेश में क्लर्क के घर मिला नोटों का अंबार, मचा हड़कंप
भ्रष्टाचार पर प्रहार मध्यप्रदेश में क्लर्क के घर मिला नोटों का अंबार, मचा हड़कंप

डिजिटल डेस्क, भोपाल। देशभर के कई राज्यों में इन दिनों सरकारी एजेंसियों की छापेमारी से जारी है। हाल ही पश्चिम बंगाल में ममता सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी रही अर्पिता मुखर्जी के घर ईडी की छापे मारी में करोड़ों रूपए मिलने के बाद पूरे देश में हलचल मच गई थी कि अब मध्य प्रदेश में एक क्लर्क के घर पर ईओडब्ल्यू की छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कैश बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि क्लर्क चिकित्सा शिक्षा विभाग में कार्यरत है। इकोनॉमिक ऑफेंस विंग की छापेमारी में 85 लाख रुपए कैश मिला है। क्लर्क हीरो केसवानी के भोपाल स्थित घर पर अभी भी जांच जारी है। लोगों का कहना है कि केसरवानी ने अपनी नौकरी की शुरूआत चार हजार रूपए महीने से की थी। जबकि इस वक्त उसकी सैलरी 50 हजार रुपए है। ऐसे में नोटों का अंबार मिलने के बाद चारों ओर चर्चा हो रही है और लोग हैरान है।

आय से अधिक संपत्ति मामले में हुई कार्रवाई

गौरतलब है कि क्लर्क हीरो केसवानी मूलत: मप्र के बैरागढ़ का रहने वाला है। ईओडब्ल्यू ने इसके घर पर बुधवार सुबह छापा मारा था। जांच के दौरान अभी तक 85 लाख से ज्यादा के कैश बरामद हुआ है। खबरों के अनुसार इतनी बड़ी रकम उसके यहां ब्रीफकेस में रखी गई थी। कैश बरामद होने के बाद इस वक्त चारों तरफ चर्चा का विषय बना है। 

ईओडब्ल्यू के निशाने पर था क्लर्क

बताया जा रहा है कि क्लर्क हीरो केसवानी कई दिनों से ईओडब्ल्यू के निशाने पर था। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार को लेकर काफी शिकायतें मिल रही थी। इसी कड़ी में तड़के सुबह ही बैरागढ़ में रहने वाले क्लर्क हीरो केसवानी के घर ईओडब्ल्यू ने छापेमारी की और नगद रूपए बरामद किए।

 

Created On :   3 Aug 2022 10:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story