- Home
- /
- यूनियन बैंक के पूर्व मैनेजर सहित...
यूनियन बैंक के पूर्व मैनेजर सहित चार गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, अमरावती । यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की राजापेठ शाखा से असली सोना चुराकर नकली रखने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें पूर्व मैनेजर सहित बैंक के 3 कर्मचारी शामिल हैं, जबकि एक अन्य व्यक्ति है जो बाहर का है। आर्थिक अपराध शाखा की इस कार्रवाई में आरोपियों की संख्या बढ़ने का अनुमान है। गिरफ्तार आरोपियों में मैनेजर जतिन कुंद्रा, असिस्टेंट मैनेजर गौरव शिंदे ,चपरासी पवन पारेकर व सतीश भोंडवे का समावेश है। जानकारी के अनुसार फिलहाल 4 आरोपियों को ही गिरफ्तार किया गया है। अन्य लोगों की गिरफ्तारी की आशंका भी बनी हुई है। इससे मामले में आरोपियों की संख्या बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा है। मामले का खुलासा होने के बाद से ही बैंक कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है और अब गिरफ्तारी से खलबली मच गई है। हालांकि जिनकी गिरफ्तारी हुई वह सब पूर्व में कार्यरत थे।
यह है मामला
अकोली रोड निवासी उज्ज्वल मलसने ने 7 अगस्त 2022 को राजापेठ थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने 31 दिसंबर 2020 को बैंक में 100 ग्राम सोने के गहने गिरवी रखकर 3.30 लाख रुपए का कर्ज लिया था। इन गहनों की कीमत वर्तमान में 5.50 लाख रुपए है। 6 अगस्त को मैंने बैंक में जाकर देखा तो पता चला कि मेरे गहने नकली हैं। 12 अगस्त को दैनिक भास्कर में 12 अगस्त को खबर छपने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। दैनिक भास्कर ने पहले ही आर्थिक अपराध शाखा में मामला जाने की संभावना जता दी थी। हाल ही में बैंक द्वारा 9 कर्मचारियों को निलंबित करने के समय हमने गिरफ्तारी की बात भी बताई थी।
Created On :   20 Sept 2022 2:26 PM IST