माता-पिता की सेवा में ही चारों धाम - पं. मुरली मनोहर चौबे

Four Dham in the service of parents - Pt. Murli Manohar Choubey
माता-पिता की सेवा में ही चारों धाम - पं. मुरली मनोहर चौबे
भागवत कथा माता-पिता की सेवा में ही चारों धाम - पं. मुरली मनोहर चौबे

डिजिटल डेस्क, नागपुर। माता-पिता की सेवा में ही चारों धाम है। ध्रुव ने अपनी माता के बताये मार्ग पर चलकर भक्ति मार्ग को अपनाया और सर्वोत्तम स्थान प्राप्त किया। भगवान राम ने पिता की आज्ञा का पालन किया और वनवास के दौरान रावण का वध कर पृथ्वी से असुर प्रवृत्ति का नाश किया। भागवत कथा के दौरान तृतीय पुष्प पिरोते हुए पं. मुरली मनोहर चौबे  ने यह बात कही। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता  पं. चरण प्रकाश चौबे ने मातृ-पितृ भक्ति का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने माता-पिता की सेवा से मिलने वाले फल की विस्तृत व्याख्या की।  नारा बस स्टॉप के पास प्रीति सोसाइटी, शिवालय में श्री मद भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ सप्ताह एवं श्री हनुमान मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का 7 दिवसीय कार्यक्रम में परिसर के श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में लाभ लेने का आह्वान  आयोजक राजेश कोसरे, रामेश्वरी कोसरे, प्रिया बावने, अनिल बावने,सुनील कोसरे, अनिल कोसरे,गणेश काले, नामदेव पारधी ने किया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता परिश्रम कर रहे हैं।

Created On :   17 Oct 2022 2:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story