- Home
- /
- मंत्रालय के चार कर्मचारी कोरोना...
मंत्रालय के चार कर्मचारी कोरोना संक्रमित , सैनिटाइज करने दो दिन बंद रहेगा मंत्रालय

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मंत्रालय के चार कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के मद्दनेजर अगले दो दिनों तक मंत्रालय इमारत बंद रहेगी। इस दौरान इमारत को सैनिटाइज किया जाएगा। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि राज्य सरकार के एक विभाग के प्रभावित कर्मचारियों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।मंत्रालय में, कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन की वजह से, न्यूनतम संख्या में कर्मचारियों के साथ काम किया जा रहा है। अब कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए मंत्रालय को सैनिटाइज किया जाएगा। इसके लिए मंत्रालय को बुधवार और गुरुवार को दो दिनों के लिए बंद रखा जाएगा।
मंत्रालय और उसके सामने स्थित नई प्रशासकीय इमारत के कार्यालयों में 29 और 30अप्रैल को सैनिटाइज किया जाएगा। इस वजह से मंत्रालय और नई प्रशासकीय इमारत के सभी कार्यालय बंद रहेंगे। मंगलवार को सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सीताराम कुंटे ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की परिस्थिति में केंद्र सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार सार्वजनिक जगहों और कार्यालयों में कीटाणुशोधन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा गया है। मंत्रालय और नई प्रशासकीय इमारत के सभी कार्यालयों में दो दिनों तक छिड़काव होगा। mahama
Created On :   28 April 2020 8:26 PM IST