विधान परिषद के चार सदस्यों की समाप्त हो रही सेवा 

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
विधान परिषद के चार सदस्यों की समाप्त हो रही सेवा 

डिजिटल डेस्क, मुंबई।  विधान परिषद के चार सदस्यों का कार्यकाल रविवार को समाप्त हो रहा है। स्नातक व शिक्षक निर्वाचन सीट से चुने गए चार सदस्यों के सेवानिवृत होने से विधान परिषद की 18 सीटें रिक्त हो जाएंगी। विधान परिषद की नागपुर व औरंगाबाद स्नातक सीट से चुने गए अनिल सोले (भाजपा), सतीश चव्हाण (राकांपा) और पुणे शिक्षक सीट से दत्तात्रय सावंत और अमरावती शिक्षक सीट से चुने गए श्रीकांत देशपांडे का कार्यकाल 19 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

पुणे स्नातक सीट से चुने गए चंद्रकांत पाटील के विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद से यह सीट नौ महिनों से रिक्त है। जबकि राज्यपाल मनोनित 12 सीटें भी बीते जून माह में रिक्त हो गई हैं। विप की धुले-नंदुरबार स्थानीय प्राधिकारी सीट भी रिक्त है। इस तरह विधान परिषद की कुल 18 सीटें रिक्त हैं। धुले-नंदुरबार सीच के लिए 30 मार्च को चुनाव होने वाला था लेकिन कोरोना संकट के चलते चुनाव टालना पड़ा था। 

Created On :   18 July 2020 5:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story