- Dainik Bhaskar Hindi
- State
- Four robbers looted Rs 20,00 from Chalukya petrol pump,Shahdol
दैनिक भास्कर हिंदी: नकाबपोश लुटेरों ने पिस्टल की नोक पर लूटा पेट्रोल पंप

डिजिटल डेस्क, शहडोल। देवलोंद थाना क्षेत्र के चालुक्य पेट्रोल पंप से पिस्तौल की नोंक पर चार नकाबपोशों ने 20 हजार रुपए लूट कर फ रार हो गए। लूट की यह घटना पेट्रोल पंप में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे हुई। पंप के मैनेजर वीरेंद्र सिंह की रिपोर्ट पर अज्ञात के विरुद्ध धारा 392 का अपराध दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
लूट कर हो गए फ रार-
पुलिस से हासिल जानकारी के मुताबिक रात करीब 2 बजे चार नकाबपोश टंकी पर पहुंचे। उस वक्त पंप आपरेटर जयराज सिंह व राजू सिंह नामक कर्मचारी ड्यूटी पर थे। कमरे में लगे ग्लास का दरवाजा तोड़कर बदमाश भीतर घुस गए और दोनों कर्मचारियों पर देशी पिस्टल तान दिया। दो लोग लोहे की राड से हमला शुरु कर दिया। इसके बाद उस वक्त तक बिक्री के बाद रखे 19270 रुपये तथा दो मोबाइल लूट कर भाग निकले।
अस्पताल में भर्ती हुए घायल-
बदमाशों की मार से घायल हुए कर्मचारियों को इलाज के लिए परियोजना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद सभी दीवार फांद कर भागे। थाना प्रभारी एसआई विजय सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।
पुलिस दे रही दबिश-
घटना के बाद पुलिस सक्रीय हो गई है। पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
क्षेत्र में दहशत का माहौल-
पेट्रोल पंप में हुई लूट के बाद क्षेत्र में दहशत का महौल है। वहीं कर्मचारी भी घटना के बाद डरे सहमे हुए हैं। कर्मचारियों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं लोगों का कहना है कि पुलिस द्वारा यदि रात्रि गश्त की जाए, तो इस प्रकार की वारदातों पर अंकुश लगाया जा सकता है।
क्लोजिंग बेल: बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 180 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (16 मई 2022, सोमवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 180.22 अंक यानी कि 0.34% ऊपर 52,973.84 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 60.10 अंक या 0.38% ऊपर 15,842.30 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि कल एलआईसी के सूचीबद्ध होने के पूर्व निफ्टी आज 16000 के स्तर को पुनः प्राप्त करने में असफल रहा। बैंक निफ्टी 1.44% की बढ़त के साथ 33597.60 के स्तर पर बंद हुआ।
क्षेत्र विशेष में निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी रियलिटी एवं ऑटो में तेजी में 2-3 % का योगदान दिया। निफ्टी आईटी तथा एफएमसीजी में क्रमशः 0.75 % एवं 0.35 % की हानि रही। निफ्टी के शेयरों में आयशर मोटर,अपोलो हॉस्पिटल तथा यूपीएल में सर्वाधिक लाभ रहा।अल्ट्राटेक सीमेंट, श्री सीमेंट, एशियन पेंट में प्रमुख गिरावट देखी गयी।
तकनीकी रूप से, साप्ताहिक चार्ट पर बियरिश कैंडल बनाने के बाद यह आज निफ्टी ने दैनिक चार्ट पर डोजी कैंडलस्टिक बनाया है जो ट्रेडर के मन में बाजार के रुख को ले कर असमंजस को दर्शाता है। साथ ही निफ्टी फॉलिंग ट्रेंडलाइन पर रेसिस्टेन्स का सामना कर रहा है तथा इन स्तरों पर लाभ ले लेने की प्रवृति दर्शा रहा है।
फिबोनाकी रेट्रेंचमेंट का सपोर्ट 15650 पर है।यह ट्रेडर के लिए लघु अवधि में खरीदी का अवसर बन सकता है यदि 15650 का स्तर नही टूटता है। आवरली चार्ट पर मिडिल बोलिंगर बैंड पर सपोर्ट है, इसके कारण एक तेजी की चाल बन सकती है। स्टॉक विशेष एक्शन आने वाले दिनों में मार्केट में अधिक प्रभावी रहेगा। डेरीवेटिव में कॉल पर सर्वाधिक ओपन इंटरेस्ट 16000 पर तथा उसके बाद 16200 पर है।
पुट में सबसे अधिक ओपन इंटरेस्ट 15500 निफ्टी पर है।
इंडिया विक्स 24.53 पर 4.43% की बढ़त के साथ बंद हुआ जो साप्ताहिक एक्सपायरी तक तीव्र उतार चढ़ाव का संकेत देता है।बैंक निफ्टी का सपोर्ट 32600 तथा रेसिस्टेन्स 34500 है।
बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 78.13 अंक तेजी के साथ 52,872 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 14 अंक की बढ़त के साथ 15,796 के स्तर पर खुला था।
सुमीत बगड़िया
एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर
चॉइस ब्रोकिंग (Choice Broking)
Source: Choice India