चार दोपहिया चोरों को एलसीबी के दल ने दबोचा

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
कार्रवाई चार दोपहिया चोरों को एलसीबी के दल ने दबोचा

डिजिटल डेस्क, अमरावती।  ग्रामीण अपराध शाखा के दल ने दोपहिया वाहन चोरी के मामले में चार आरोपियाें को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इन आरोपियों के पास से 12 चोरी के वाहन जब्त किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों में तीन आरोपी मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के बताए जाते हैं। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आराेपियों के नाम बैतूल जिले के भैसदेही तहसील के सुफाला ग्राम निवासी आशीष श्रीधर कासदेकर (20), दिनेश बाबूलाल पानसे (29), एहफाज खान अनवर खान (20) और शिरजगांव कसबा निवासी मो.नदीम मो. अलीम (26) है। बताया जाता है कि ग्रामीण क्षेत्र में इन दिनों दोपहिया वाहन चोरी की घटनाएं लगातार घटित हो रही थी।

घटनाओं पर रोक लगाने जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण अपराध शाखा के उपनिरीक्षक मंगेश भोयर के नेतृत्व वाला दल शुक्रवार को अचलपुर उपविभाग में पेट्रोलिंग कर रहा था तभी जानकारी के आधार पर संदिग्ध अवस्था मे घूम रहे मो. नदीम मो. अलीम को कब्जे में लेकर पूछताछ की। उसने दोपहिया वाहन चोरी करने की बात कबूल कर अपने साथियों के नाम बताए।  इस आधार पर पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया। इन चारों आरोपियों के पास से 12 चोरी के दोपहिया वाहन जब्त किए गए है। जिसकी कीमत 5 लाख 20 हजार रुपए बताई गई है। यह सभी दोपहिया परतवाड़ा थाना क्षेत्र से चोरी की हैं। इन आरोपियों से वाहन चोरी के और भी मामले उजागर होेने की संभावना पुलिस ने जताई है। 
 

Created On :   5 Feb 2022 2:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story