चार साल का 'वंडर ब्यॉय', सामान्य ज्ञान से बना सोशल मीडिया का हीरो

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
चार साल का 'वंडर ब्यॉय', सामान्य ज्ञान से बना सोशल मीडिया का हीरो

डिजिटल डेस्क,पन्ना। जिले के रैपुरा तहसील के गांव नांदचांद के रहने वाले एक किसान का चार साल का बेटा सूर्यकांत के सामान्य ज्ञान की तारीफ हर कोई कर रहा है। सोशल मीडिया पर उसके सामान्य ज्ञान की बाते करते हुए डाले गए वीडियों काफी तेजी से शेयर किये जा रहे है। दरअसल सूर्यकांत के पिता छोटे लाल लोध ने अपने मित्र के सहयोग से फेसबुक पर अपलोड किए।

अब तक 8 हजार 375 लोगों ने 'फियू इंटरटेंमेंट लिंक' फेसबुक से साझा किया है। फेसबुक एवं व्हाट्स एप में लगातार साझा हो रहे लगभग ढाई मिनिट के वीडियों में मासूम सूर्यकांत लोध सामान्य ज्ञान के सवालों का इस तरह से जबाव दे रहा है जैसे उसने सामान्य ज्ञान में मास्टर हासिल कर ली हो। लोग उसके सामान्य ज्ञान की तारीफ करते हुए उसे वंडर ब्यॉय कहने लगे हैं।

छोटे लाल के दो जुड़वा बच्चे है, जिनकी उम्र साढ़े चार है। दोनों की न तो स्कूल जाते है और न ही आंगनबाड़ी। छोटेलाल लोध अपने दोनों बच्चों के लिये प्रतिदिन समय निकालकर प्री प्राइमरी की शिक्षा के साथ ही जिले प्रदेश सहित देश एवं विश्व के सामान्य ज्ञान से संबंधित जानकारियों का पाठ पढ़ा कर याद करवाते है। सूर्यकांत साफ बोल लेता है और जब लोग उससे सामान्य ज्ञान के सवाल पूछते है तो वो फटाफट सवालों के उत्तर दे देता है।

Created On :   14 July 2017 8:45 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story