पाकिस्तान: बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में बड़ा विस्फोट,10 लोगों की मौत,30 घायल

बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में बड़ा विस्फोट,10 लोगों की मौत,30 घायल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में बड़ा विस्फोट हुआ है।धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई, 30 लोग घायल हो गए है। स्थानीय प्रशासन विस्फोट में घायल लोगों को अस्पताल ले जाने में लगा हुआ है।

धमाके से क्वेटा में दहशत का माहौल बना हुआ है। विस्फोट की भीषणता को देखते हुए मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि धमाका मंगलवार दोपहर 12 बजे के पास एक कार के जरिए विस्फोट हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार क्वेटा में पैरामिलिट्री फोर्स फ्रंटियर कॉर्प के मुख्यालय के पास एक फिदायीन हमलावर ने खुद को विस्फोट के साथ उड़ा दिया। विस्फोट इतना तेज था कि धुआं की गुबारे दूर दूर तक दिखाई दिए। चारों तरफ अफरा तफरी और डर का माहौल है।

Created On :   30 Sept 2025 1:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story