- Home
- /
- फेसबुक पर लड़की से दोस्ती करना पड़ा...
फेसबुक पर लड़की से दोस्ती करना पड़ा महंगा, जान जाते-जाते बची

डिजिटल डेस्क,मुंबई। सोशल मीडिया या फिर आनलाइन ठगी की शिकायतें आए दिन सामने आती रहती है बावजूद इसके अपरिचित से दोस्ती करने से लोग बाज नहीं आते। अपरिचित से फ्रेंडशशिप का खामियाजा यहां के एक युवक को भुगतना पड़ा। युवक ने जो जानकारी दी उसे सुनकर पुलिस में अचंभित है। फ्रेंडशिप के जरिए लोगों को फंसाने वाला गिरोह एक्टिव होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने युवक की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए गिरोह तक पहुंचने का प्रयास किया। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
फेसबुक फ्रेंडस ने लूटा
मुंबई पुलिस ने फेसबुक के जरिए दोस्ती कर लूटपाट की वारदात को अंजाम देनेवाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। घटना महानगर के गोवंडी इलाके की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार एक लड़की ने पहले पीड़ित राजेश कुमार (परिवर्तित नाम) को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा। राजेश ने उसकी फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लिया। इसके बाद फेसबुक पर दोनों की लगातार बातचीत होने लगी। जल्द ही दोनों की दोस्ती गहरी हो गई। इसके बाद कथित लड़की ने राजेश को बीते 16 जनवरी को गोवंडी इलाके में मिलने के लिए बुलाया। राजेश अपनी फेसबुक मित्र के बताए पते पर उससे मिलने के लिए पहुंच गया। वहां पर मौजूद एक लड़की ने हाथ से इशारा कर राजेश को एक तरफ बुलाया। वह जैसे ही वहां पहुंचा वहां पहले से मौजूद पांच-छह लोगों ने क्रिकेट बैट व लोहे कि सरिया से राजेश की पिटाई शुरु कर दी।
6 लाख रूपए छीनकर हुए फरार
हमलावर उसे घायल कर उसके 5 लाख रुपए 92 हजार रुपए के आभूषण छीनकर फरार हो गए। राजेश कुमार ने इसकी शिकायत देवनार पुलिस स्टेशन में की। पुलिस टीम ने जांच की शुरु की। छानबीन के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। जिन्होंने पूछताछ के दौरान इस वारदात में तीन और लोगों के शामिल होने की बात कबूल की है।
Created On :   3 Feb 2018 7:20 PM IST