- Home
- /
- फ्रेंड क्लब के नाम पर धोखाधड़ी ,...
फ्रेंड क्लब के नाम पर धोखाधड़ी , कालगर्ल उपलब्ध कराने का दिया था झांसा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फ़्रेंड्स क्लब के नाम पर धोखाधड़ी का शिकार हुए शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के चीफ इंजीनियर ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता परेश कोली के मुताबिक उन्हें फोन पर एक संदेश आया था। जिसमें कहा गया था कि यदि वे जीवन से उब गए है तो क्लब की ओर से उन्हें हर तरह की सेवा दी जाएगी। कॉल गर्ल उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया गया था।
संदेश में कहा गया था कि क्लब दादर इलाके में स्थित है। क्लब से जुड़े व्यक्ति से बातचीत के बाद कोली ने कालगर्ल की मांग की। इसके बाद क्लब की ओर से एक शख्स का फोन आया जिसने रजिस्ट्रेशन व होटेल व्यवस्था के नाम पर कोली से एक लाख 89 हजार रुपए ले लिए। इसके बाद भी और पैसों की मांग की। इस पर कोली को ठगी का एहसास हुआ। कोली ने जब अपने पैसे वापस मांगे तो उसने फोन ही उठाना बंद कर दिया। अब कोली ने वडाला टीटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने कोली की शिकायत के आधारपर भारतीय दंड संहिता की धारा 420 व सूचना प्रौद्योगिकी कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
Created On :   19 Dec 2020 8:01 PM IST