ऑनलाइन फ्रॉड , लघु उद्यमी से 1.15 लाख की ठगी

ऑनलाइन फ्रॉड , लघु उद्यमी से 1.15 लाख की ठगी
ऑनलाइन फ्रॉड , लघु उद्यमी से 1.15 लाख की ठगी

डिजिटल डेस्क,नागपुर। लघु उद्यमी ऑनलाइन घोखाधड़ी का शिकार हो गया। पाउडर दिलाने का झांसा देकर उसे चूना लगा दिया गया। गुरुवार को हुड़केश्वर थाने में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।  पीड़ित चक्रपाणी नगर निवासी लघु उद्यमी किशोर टेकाले (49) है। उसका कपूर बनाने का कारोबार है। कपूर बनाने के लिए किशोर को पाउडर की जरूरत थी। पाउडर की ऑनलाइन तलाश करने पर किशोर को अहमदाबाद की होम इंडस्ट्रीज का फोन नंबर मिला। राहुल नामक व्यक्ति से बात करने पर उसने कपूर बनाने के लिए लगने वाला कच्चा पाउडर उसके पास िमलने की बात कही। यह घटना 30 अगस्त से 17 दिसंबर 2020 के बीच की है।

गूगल पे से ट्रांसफर की रकम 
किशोर ने राहुल ने बताए उसके कैनरा बैंक के खाते में गूगल-पे के जरिए 1 लाख 15 हजार 500 रुपए ऑनलाइन ट्रासंफर किए, लेकिन रुपए भेजने के काफी दिन बाद भी किशोर को कच्चा पाउडर नहीं मिला है। किशोर ने राहुल को फोन किया तो फोन बंद था। ठगे जाने का एहसास होेने पर किशोर ने हुड़केश्वर थाने में इसकी शिकायत की। जांच-पड़ताल में धोखाधड़ी की पुष्टि होने पर गुरुवार को राहुल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया।

Created On :   19 Dec 2020 3:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story