अच्छी नौकरी लगाने के नाम पर 45 लोगों से 1 करोड़ से अधिक की ठगी

fraud of one crore rupees in the name of govt job in maharashtra
अच्छी नौकरी लगाने के नाम पर 45 लोगों से 1 करोड़ से अधिक की ठगी
अच्छी नौकरी लगाने के नाम पर 45 लोगों से 1 करोड़ से अधिक की ठगी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अच्छी नौकरी लगाने का लालच देकर लोगों से रुपए ऐंठे जाने का मामला उजागर हुआ है। ठगी का आंकड़ा एक करोड़ रुपए के आसपास होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। धंतोली थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसकी साथी महिला आटो चालक फरार है। प्रकरण में और भी गंभीर खुलासे होने की संभावना है।

ऐसा है प्रकरण
आरोपी कामठी रोड स्थित उज्ज्वल नगर निवासी नागसेन वेल्लोर (58) और उसकी महिला साथी आटो चालक कविता वाघमारे ओमकार नगर निवासी है। वर्ष 2010-11 से नागसेन धोखाधड़ी में लिप्त है। दरअसल, नागसेन पहले पोस्ट ऑफिस में अस्थाई तौर पर काम करता था। उसकी लोगों से जान पहचान थी। इस दौरान उसने अनेकों को पोस्ट ऑफिस में नौकरी लगा देने का झांसा दिया। झांसे में आए लोगों से नागसेन ने नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए लिए। इस बीच, नागसेन की मुलाकात आटो चालक कविता से हुई। वह नौकरी के नाम पर लोगों को फांसकर नागसेन से मिलवाती रही। दोनों ने अब तक कई लोगों को नौकरी की आड़ में चूना लगाया है। करीब 45 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई। इससे ठगी का आंकड़ा एक करोड़ रुपए से भी ज्यादा होने की संभावना है। इस बीच नौकरी नहीं मिली तो लोग नागसेन से रुपए वापस मांगने लगे। कुछ को टालमटोल करता रहा, तो कुछ को जान से मारने की धमकी भी दी।

नागसेन गिरफ्तार
सूत्रों के अनुसार, नागसेन के खिलाफ पहले भी कई थानों में पीड़ितों ने शिकायत की है, लेकिन उसके खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाया गया। इससे नागसेन और कविता की हिम्मत बढ़ती गई और वे दोनों लोगों को नौकरी के नाम पर ठगते रहे। इस बीच रामेश्वरी रोड स्थित त्रिशरण चौक निवासी रजनी  राणाप्रताप दहाट (38) नामक महिला को भी डाक विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 2 लाख रुपए से ठगा गया। इसका लेन-देन आनंद आश्रम में हुआ था। रजनी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर रविवार की रात नागसेन को गिरफ्तार कर लिया गया। कविता अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। प्रकरण में और भी गंभीर खुलासे होेने की संभावना है। जांच जारी है। 
 

Created On :   20 Nov 2018 6:05 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story