नकली जेवर थमा कर सर्राफा व्यापारी के साथ धोखाधड़ी

Fraudulent businessman cheated by handing out fake jewelery
नकली जेवर थमा कर सर्राफा व्यापारी के साथ धोखाधड़ी
नकली जेवर थमा कर सर्राफा व्यापारी के साथ धोखाधड़ी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। चौबीस घंटे के भीतर दो महिलाओं ने एक ही सर्राफा व्यापारी के साथ धोखाधड़ी की। इनमें एक महिला ने नकली चेन थमाकर व्यापारी को करीब एक लाख रुपए का चूना लगा दिया। जबकि दूसरी महिला को सोने की नकली चूड़ियां बेचते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया गया।   गणेशपेठ थाने में प्रकरण दर्ज कर एक महिला को गिरफ्तार किया गया। दूसरी महिला को तलाश किया जा रहा है। 

चेन बदलने दो बार आई महिला
शनिवारी कॉटन मार्केट में उदापुरे नाम से सर्राफा व्यापारी की दुकान है। दुकान संचालक अनूप अशोक उदापुरे है। बुधवार को दोपहर 2.30 बजे जब अनूप दुकान में बैठा था, तभी खुशबू उर्फ इशानी सनोज पंाडे नामक महिला दुकान में आई और पहनी हुई सोने की चेन बदलकर उसी कीमत में दूसरी नई चेन दिखाने बोली। अनूप ने खुशबू को उसी कीमत की दूसरी सोने दी। इसके बदले अनूप ने महिला को  675 रुपए दिए और बिल भी दिया। शाम को जब अनूप दुकान बंद कर रहा था, तब फिर खुशबू दुकान में आई और इस बार भी उसने चेन बदलकर मांगी। अनूप ने उसी कीमत की दूसरी चेन फिर बदलकर दी। 

98.175 रुपए का चूना लगाया
लॉकडाउन के कारण दुकान बंद करने की जल्दबाजी होने से उस समय अनूप ने बिना जांच-पड़ताल किए महिला से चेन ली और दुकान में रख दी। दूसरे दिन जब खुशबू की चेन की जांच-पड़ताल की तो वह तांबे की निकली। इस प्रकार महिला ने अनूप को 98,175 रुपए का चूना लगाया दिया। 


जांच में नकली निकली चूड़ी
इसी प्रकार दूसरे दिन गुरुवार को सरिता अंगद पांडे नामक महिला भी सोने की चूड़ी बेचने के लिए अनूप की दुकान में आई। इस बार अनूप ने सतकर्ता बरतते हुए चूड़ी की जांच-पड़ताल की तो वह नकली निकली। सरिता को नकली सोने की चूड़ी बेचते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया गया और उसे गणेशपेठ पुलिस के हवाले कर दिया गया। 

पुलिस को संदेह, घटनाएं सुनियोजित
पूछताछ में सरिता ने बताया कि, खुशबू को नहीं जानती है, लेकिन पुलिस को संदेह है कि, खुशबू और सरिता एक-दूसरे से मिली हुई है और सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दे रही थीं। एक पहले हुई दिन की घटना से कोई बवाल नहीं होने के कारण दोनों महिलाएं यह मान बैठी होंगी कि, नकली सोने की चेन व्यापारी के ध्यान नहीं आई होगी और उसे दोबारा ठगने का प्रयास किया। जांच जारी है। 

Created On :   27 March 2021 4:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story