शादी के नाम पर महिलाओं को ठगने वाला पकड़ाया, अनेक महिलाएं थी निशाने पर

Fraudulent women caught in the name of marriage, many women were targeted
शादी के नाम पर महिलाओं को ठगने वाला पकड़ाया, अनेक महिलाएं थी निशाने पर
शादी के नाम पर महिलाओं को ठगने वाला पकड़ाया, अनेक महिलाएं थी निशाने पर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मेट्रोमोनी वेबसाइट के जरिए महिलाओं को शादी का झांसा देकर ठगने वाला आरोपी साथी सहित पुलिस के हत्थे चढ़ा। मध्य प्रदेश के बैतुल जिले से उसे गिरफ्तार कर नागपुर लाया गया है। पुलिस जिमखाना में  हुई पत्र-परिषद में जोन क्र. एक के पुलिस आयुक्त नरुल हसन ने दावा किया है कि आरोपी विविध राज्यों की 100 महिलाओं के संपर्क में था। उन्हें भी ठगने की फिराक में होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

बनाई थी फर्जी आईडी
गिरफ्तार आरोपी मिक्की सिंह जगजीतसिंह साहनी (38) और उसका साथी आनंद उमेश शाहू (30) दोनों मध्य प्रदेश के बैतुल जिले के अंतर्गत बोरदेही के निवासी है। मिक्की संभ्रांत परिवार से है। उसके परिजन विदेश में रहते हैं। करीब दो वर्ष पहले मिक्की का तलाक हो गया। मिक्की ने सिम्पी खंडुजा के नाम से मेट्रोमोनी जीवन साथी, संगम डाट कॉम और शादी डांट कॉम ऐसी तीन वेबसाइट पर अपनी फर्जी आईडी बनाई। इसके बाद वह कभी सिम्पी तो कभी रोमी अरोरा बनकर महिलाओं को शादी का झांसा देकर अलग-अलग होटलों में बुलाता था। उत्तर प्रदेश की दो महिलाओं को भी उसने नागपुर बुलाया था। वर्धा रोड पर होटल एयरपोर्ट सेंटर प्वाइंट और होटल रेडिसन ब्ल्यू में उन्हें बुलाया था। इस दौरान उसने महिलाओं के पर्स से नकदी, हीरे जड़ित सोने के आभूषण, मोबाइल, घड़ी ऐसे कुल सवा दो लाख रुपए के माल पर हाथ साफ किया था। घटित प्रकरणों की 17 और 30 नवंबर को सोनगांव और प्रताप नगर थाने में पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया था। 

और भी महिलाएं थीं निशाने पर
आरोपी के निशाने पर और भी महिलाएं थीं। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल खंगाला तो इसका पता चला। वह लगभग 100 महिलाओं के संपर्क में था। जिसमें से आठ नागपुर की हैं। नागपुर की महिलाएं थीं या पुरुष इसका खुलासा तो नहीं हुआ, लेकिन अधिकतर महिलाओं के ही संपर्क में आरोपी था।

भोपाल और जबलपुर में भी दो प्रकरण दर्ज
नागपुर के पहले आरोपी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और जबलपुर शहर में था। वह शादी का झांसा देकर दो महिलाओं को चूना लगा चुका है। महिलाओं को होटल में िमलने के लिए आरोपी कार से जाता था, जबकि पीड़ित महिलाओं को एयर टिकट भेजता था। कार्रवाई में उपनिरीक्षक टी.एम. ढाकुलकर, बारगल, संजय चामटकर आदि ने हिस्सा लिया।

सीसीटीवी फुटेज से मिली मदद
जांच के दौरान पुलिस ने संयुक्त टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों होटलों से आरोपी के सीसीटीवी फुटेज बरामद िकए। जिस कार से होटल आया था उस ओला कार का भी नंबर पुलिस को िमला। जिस नंबर से ओला कार बुक की और पेमेंट कया वह नंबर भी पुलिस को िमले। इस तरह से पुलिस आरोपी मिक्की के घर तक पहुंची। रविवार की रात उसके घर में छापा मारकर गिरफ्तार िकया गया। प्रारंभिक पूछताछ और तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी के पास से तीन अलग-अलग नामों के आधार कार्ड मिले। यह कार्ड आरोपी के साथी आनंद ने बनाकर दए थे। िजससे उसे भी िगरफ्तार कर नागपुर लाया गया। इस बीच आरोपी से 17 ग्राम सोना, नकद 1 लाख 83 हजार, फ्रिज, एलईडी टीवी, विविध कंपनियों के दो मोबाइल, दिवान, वॉशिंग मशीन आदि सहित कुल 7 लाख 13 हजार रुपए का माल दोनों प्रकरणों में जब्त िकया गया। िगरफ्तारी के एक दिन पहले ही आरोपी ने यह माल खरीदा था। इस बीच सोमवार को अदालत में पेश कर दोनों आरोपियों को पांच दिन के पीसीआर पर लिया गया है। 

Created On :   8 Dec 2020 12:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story