गाय को बचाने के प्रयास में फ्रांसीसी दंपत्ति दुर्घटनाग्रस्त

French couple injured in road accident rewa madhya pradesh
गाय को बचाने के प्रयास में फ्रांसीसी दंपत्ति दुर्घटनाग्रस्त
गाय को बचाने के प्रयास में फ्रांसीसी दंपत्ति दुर्घटनाग्रस्त

डिजिटल डेसक,रीवा। बाइक से भारत भ्रमण पर निकले फ्रांसीसी दम्पत्ति बनारस जाते समय यहां सड़क पर अचानक गाय के आ जाने से दुर्घटनाग्रस्त हो गए। जिले के मऊगंज बायपास में शुक्रवार की शाम हुई इस दुर्घटना के बाद तत्काल ही इन्हें समीपी अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उहें संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

बाइक अनियंत्रित होने से सड़क पर गिरे 
इस फ्रांसीसी दम्पत्ति के अस्पताल पहुंचते ही उपचार शुरू हो गया। फ्रांस के मोन्डोन 30 वर्ष अपनी  पत्नी के साथ भारत की सैर  पर निकले हैं। दिल्ली से इन्होंने बुलट ली और दोनों इसी पर सवार होकर निकल पड़े। शुक्रवार को ये लोग रीवा होकर बनारस जा रहे थे। मऊगंज बायपास में गाय को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई और वे  बाइक सहित गिर गए। इस दुर्घटना में मोन्डोन के पैर में चोट आई। इन्हें चोटिल देख समाजसेवी राजीव सिंह गहरवार अपने वाहन से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मऊगंज ले गए। जहां डॉ. पंकज पाण्डेय ने प्राथमिक उपचार करने के बाद रीवा के लिए रेफर किया। एम्बुलेंस से संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय पहुंचे और उपचार शुरू हुआ।

ट्रेन से कटकर युवक की मौत
सतना केअमदरा थाना अंतर्गत खेरवासानी के पास ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। लोगों की सूचना पर अमदरा थाना पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर मृतक की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो पाई। इसके बाद सोशल मीडिया के सहयोग से मृतक की पहचान के प्रयास शुरू किए गए। कुछ देर में मृतक की पहचान बक्शीस राम यादव निवासी खानजहांपुर थाना फूलपुर जिला आजमगढ़ यूपी के रूप में हुई।

ये है घटनाक्रम
अमदरा थाना प्रभारी शंखधर द्विवेदी के मुताबिक बक्शीस राम यादव मुंबई में नौकरी करता है। उसका परिवार भी उसके साथ रहता है। परिवार जनों ने पुलिस को बताया कि बक्शीस राम परिवार के साथ गोदान एक्सपेस से अपने गांव जा रहे थे ।

Created On :   10 May 2019 2:25 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story