नागपुर में लगातार बढ़ रही वारदातें, जानिए कहां-कहां क्या हुआ...

Frequent incidents in Nagpur, know what happened ..
नागपुर में लगातार बढ़ रही वारदातें, जानिए कहां-कहां क्या हुआ...
नागपुर में लगातार बढ़ रही वारदातें, जानिए कहां-कहां क्या हुआ...

पति ने दोस्त के साथ पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला
डिजिटल  डेस्क, नागपुर । लॉकडाउन शिथिल होने के बाद नागपुर शहर सहित जिले में फिर वारदातें तेजी से बढ़ रही है। एक व्यक्ति ने अपने मित्र के साथ मिल कर अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। घटना कुही क्षेत्र के चांपा पारधी टोला की है। घटना का कारण अवैध शराब बिक्री के खिलाफ शिकायत करना बताया गया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

शिकायत से थे नाराज
पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला का नाम बीनू अनिल मारोडी (28) चांपा पारधी टोला निवासी है। महिला पर आरोपियों ने 13 जून को हमला किया था। महिला ने शिकायत में कहा है कि आरोपी मंजीत राजपूत और उसका पति अनिल मारोडी ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला किया। अनिल और मंजीत क्षेत्र की महिला बचत गट की महिलाओं के पास अवैध शराब बेचते हैं। इस बारे में उसने ने थाने में शिकायत की थी। यह बात पता चलने पर दोनों आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज कर उसके हाथ पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। पुलिस ने अनिल और मंजीत के खिलाफ धारा 326, 504, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच कुही थाने के हवलदार लांजेवार कर रहे हैं।

नरखेड़ में करंट लगने से युवक की मौत
नरखेड़ तहसील के ग्राम सहजापुर (भरसिंगी) निवासी पूर्व सरपंच कमलाबाई धोपरे का पुत्र सुरेश उर्फ भूरा शेषराव धोपरे (37) की कूलर का करंट लगने से मौत हाे गई। बताया जा रहा है िक सुरेश बुआई के लिए लोहे के दांते जैसा समान  निकाल रहा था, इस बीच उसका हाथ कूलर से टकराया। अचानक जोरदार करंट लगने से उसकी मौत हुई। सुरेश की पांच साल की पुत्री तथा एक साल का पुत्र है।
 

नवविवाहिता ने लगाई फांसी
नवविवाहिता की मौत हो गई। उसने फांसी लगा ली थी। घटना का कारण ज्ञात नहीं हुआ है, लेकिन वह तनाव में रहती थी। इमामवाड़ा थाने में आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया गया है। महेश कालोनी निवासी मृतका निकीता अतुल कुमार चौकसे 24 वर्ष थी। कुछ महीने पहले ही निकीता और अतुल कुमार का प्रेम विवाह हुआ था। गत कुछ महीनों से निकीता तनाव में थी, जिसके चलते शनिवार की शाम को निकीता ने बाथरूम में वॉशर के नल से चुन्नी बांधकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर संदेह भी व्यक्त किया जा रहा है। प्रकरण दर्ज किया गया है। सहायक निरीक्षक मुले जांच कर रहे हैं।  

जुआ अड्डे पर छापा, 7 गिरफ्तार 
 जुआ अड्डे पर पुलिस ने छापा मारा। सात लोगों को जुआ खेलते हुए रंगेहाथ दबोच लिया गया है। शांति नगर थाने में प्रकरण दर्ज िकया गया है। आरोपियों में जितेंद्र मौंदेकर, रुपेश अंधालगांवकर, सतीश हरिहारी, राजेश वर्मा, विजय तेलमासरे और मनोज वाकोड़ीकर सभी लालगंज निवासी हैं। अपराध शाखा के यूनिट क्र.3 की टीम रविवार को शांति नगर थाना क्षेत्र में गश्त लगा रही थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त जानकारी िमली कि लालगंज झेंडा चौक में आरोपी ताश पत्ते पर रुपए की बाजी लगा रहे हैं, जिससे परिसर को घेर कर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। आरोपियों से 19 हजार 170 रुपए नकदी, पांच मोबाइल और ताश पत्ते ऐसे कुल 69 हजार रुपए का माल जब्त िकया गया है। 

Created On :   15 Jun 2020 3:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story