बड़ी खबर: मध्य प्रदेश में लॉकडाउन, शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक सबकुछ बंद

बड़ी खबर: मध्य प्रदेश में लॉकडाउन, शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक सबकुछ बंद
बड़ी खबर: मध्य प्रदेश में लॉकडाउन, शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक सबकुछ बंद

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान किया है। राज्य के सभी छोटे-बड़े शहरों में 60 घंटे का लॉकडाउन लगाया गया है। सीएम शिवराज ने कहा, मेरी मंशा लॉकडाउन की नहीं रही है। लेकिन प्रदेश में बीते 24 घंटे में 4 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं। इसलिए ये कदम उठाना पड़ रहा है। अब प्रदेश के छोटे-बड़े शहरों में शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा। वहीं, प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में स्थिति चिंताजनक होने की वजह से 7 दिन और शाजापुर में 2 दिन का लॉकडाउन पहले ही लगाया जा चुका है। 

सीएम शिवराज ने कहा, हम बड़े शहरों में कंटेंटमेंट एरिया बना रहे हैं जहां बहुत ज्यादा संक्रमण हो वहां कंटेंटमेंट एरिया को कंटेन करेंगे उसको भी बंद किया जाएगा। क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक होगी, जहां कोरोना संक्रमण मरीज ज्यादा है, बैठक कर विचार करेंगे। बाकी शहरों के बारे में भी बैठक कर चर्चा होगी। मेरी मंशा कभी लॉक डाउन की नहीं रही है लेकिन यह अभूतपूर्व संकट है। सरकार ने अस्पतालों में एक लाख बिस्तरों की व्यवस्था कर रही हैं। प्राइवेट अस्पतालों की सेवाएं भी सरकार लेंगी। ऑक्सीजन की सप्लाई का कोई संकट नहीं है।

सीएम शिवराज ने कहा, व्यवस्था हम बना रहे हैं, केंद्र सरकार और गुजरात में मेरी बात हुई है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मेरी बात हुई है। जिस इंजेक्शन की कमी हो रही है उसे खरीदने की सरकार व्यवस्था कर रही है। कल कैबिनेट की वर्चुअल बैठक होगी। सबको साथ लेकर संकट से निपटने की कोशिश रहेगी। प्रधानमंत्री के साथ बैठक के बाद में रात को ही जिला कलेक्टरों से चर्चा करूंगा। भीड़ वाले कोई कार्यक्रम नहीं होंगे, सबको आत्मविश्वास से भरे रहना है।

Created On :   8 April 2021 6:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story