- Home
- /
- जादू-टोना के संदेह में मित्र पर...
जादू-टोना के संदेह में मित्र पर हमला, प्रकरण दर्ज

डिजिटल डेस्क,नागपुर। जादू-टोना के संदेह में मित्र ने ही मित्र पर हमला कर दिया। लात-घूंसों और डंडे से उस पर प्रहार किया गया है। गिट्टीखदान थाने में आरोपी मित्र बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। टीपू सुलतान चौक यशोधरा नगर निवासी मोहम्मद शहनवाज (24) है। पेशे से वह ट्रक चालक है। शहनवाज धार्मिक प्रवृत्ति का है। इस कारण वह मीठा नीम दर्गाह में जाता है। बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर शेख साबिर शेख समद (34) सुरेंद्रगढ़ निवासी शहनवाज का मित्र है। गत कुछ दिनों से साबिर का स्वास्थ्य ठीक नहीं था।
लॉकडाउन होने के कारण उसका धंधा भी मंदा चल रहा था, लेकिन इसके लिए वह शहनवाज को ही जिम्मेदार मान रहा था। उसका मानना था कि शहनवाज ने ही उस पर जादू-टोना िकया है। इस कारण उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता और धंधा भी बराबर नहीं चल रहा है। शहनवाज गुरुवार की रात दाभा गया था। बाद में वहां पर साबिर भी आ धमका। इस बीच मोटरसाइकिल फिसलने से साबिर का यह सोचना था कि जादू-टोना करने के कारण ही वह मोटरसाइकिल से िगर पड़ा है। वहां पर शहनवाज भी होने से उसका शक और भी पक्का हो गया। जिससे तैश में आकर उसने लात-घूंसों और लकड़ी के डंडे से शहनवाज की पिटाई की। िजसमें वह घायल हो गया। उपनिरीक्षक आर.एल.घुगे ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी साबिर को िगरफ्तार किया। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश िकया गया है, जांच जारी है।
Created On :   25 Sept 2021 8:03 PM IST