फेसबुक में महिला से हुई फ्रेंडशिप, दोनों भागे, कहासुनी होने पर युवक ने काटी हाथ की नस

Friendship with woman on Facebook, both run away
फेसबुक में महिला से हुई फ्रेंडशिप, दोनों भागे, कहासुनी होने पर युवक ने काटी हाथ की नस
फेसबुक में महिला से हुई फ्रेंडशिप, दोनों भागे, कहासुनी होने पर युवक ने काटी हाथ की नस

डिजिटल डेस्क, नागपुर। प्रेमिका ने साथ में रहने से मना किया तो प्रेमी ने दोनों हाथ की नसें काटकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। बेलतरोड़ी थाने में पति की गुहार पर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की गई थी।  प्रेमी दीपक संजय पाटील (27), येनगांव, जिला जलगांव निवासी है। कुछ माह पहले उसकी फेसबुक पर बेलतरोड़ी क्षेत्र में रहने वाली चाय विक्रेता की 35 वर्षीय पत्नी से जान-पहचान हुई। यह पहचान धीरे-धीरे प्रेम संबंधो में तब्दील हो गई। महिला दो बच्चों की मां है, लेकिन कहते हैं न प्यार अंधा होता है। महिला बच्चों को छोड़कर 30 जुलाई 2020 को दीपक के साथ भाग गई। पत्नी अचानक गायब होने के बाद चाय विक्रेता ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। आखिरकार उसने बेलतरोड़ी थाने में पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। 

साथ चलने से मना किया तो चाकू से काट दी नसें
इससे  बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई और तैश में आकर दीपक ने सब्जी काटने के चाकू से प्रेमिका के सामने ही दोनों हाथ की नसें काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। मामला थाने पहुंचा। 

पुलिस ने खोज निकाला पर आने से मना किया
जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर चाय विक्रेता की पत्नी को ढूंढ़ निकाला। पुलिस उसे वापस लाने के लिए जब येनगांव पहुंची तो उसने वापस आने से मना कर दिया। उसका कहना था कि, वह पति के नहीं, बल्कि दीपक के साथ ही रहना चाहती है और उसके साथ वह खुश है। 

फिर खुद वापस आ गई
पुलिस खाली हाथ वापस लौट आई और इसकी जानकारी चाय विक्रेता को दी। करीब एक महीने बाद चाय विक्रेता की पत्नी का बच्चों के प्रति प्रेम जागा और वह दीपक को छोड़कर वापस बेलतरोड़ी आ गई। 

पीछे-पीछे प्रेमी भी आ पहुंचा
कुछ दिन बाद दीपक भी उसे ढूंढ़ते हुए नागपुर पहुंचा। तीन दिन वह उसके पति की मौजूदगी में उसके साथ ही घर में रुका। सोमवार को वह चाय विक्रेता की पत्नी को खुद के साथ चलने की जिद करने लगा, लेकिन साथ जाने से मना कर दिया। 

पुलिस ने मेडिकल में भर्ती कराया
दीपक के खिलाफ आत्महत्या करने के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। पश्चात उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जमानत मिलने के बाद गांव चला गया
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद दीपक को जमानत पर छोड़ दिया गया है। मंगलवार को वह अपने गांव चला गया। दीपक निजी वाहन चालक है। हवालदार सुरेंद्र ने प्रकरण दर्ज किया है।
 

Created On :   24 March 2021 7:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story