नागपुर से पुणे के लिए नई उड़ान आज रात से

From Nagpur to Pune, new air services are going to start Monday night
नागपुर से पुणे के लिए नई उड़ान आज रात से
नागपुर से पुणे के लिए नई उड़ान आज रात से

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर से पुणे के लिए सोमवार रात से नई विमान सेवा आरंभ होने जा रही है। विशेष बात यह है कि पुणे से रात में लौटने के बाद यह विमान नागपुर विमानतल पर रुकेगा और अगली सुबह बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगा।

बंगलुरु से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक-912 अब सोमवार 7 जनवरी को रात 10.45 बजे नागपुर के डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर पहुंचेगा। यह विमान क्रमांक-147 रात 12.10 बजे अर्थात मंगलवार 8 जनवरी को नागपुर से पुणे के लिए उड़ान भरेगा। पुणे से विमान क्रमांक-284 रात 2.05 बजे नागपुर विमानतल पर पहुंचेगा। रात में रुकने के बाद विमान क्रमांक-909 सुबह 5.20 बजे नागपुर से बंगलुरु के लिए उड़ान भरेगा। यह विमान पहले सुबह 7 बजे बंगलुरु के लिए शुरू करने की तैयारी चल रही थी। सुबह 5 बजे अंतरराष्ट्रीय विमान होने के कारण उसका समय 5.20 बजे कर दिया गया।

कोहरे के कारण कई उड़ानें अब भी प्रभावित
चेन्नई से आने वाला जेट एयरवेज का विमान क्रमांक- 654 अपने तय समय सुबह 7.45 बजे से करीब 1.30 घंटे देरी से, बंगलुरु से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक- 509 अपने तय समय सुबह 7.50 बजे से करीब 1 घंटा देरी से, मुंबई से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक- 482 अपने तय समय सुबह 10 बजे से करीब 1 घंटा देरी से, बंगलुरु से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक- 356 दोपहर 3.55 बजे से करीब 1.15 घंटे देरी से, मुंबई से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक- 403 अपने तय समय शाम 5.30 बजे से 1 घंटा देरी से, मुंबई से आने वाला एयर इंडिया का विमान क्रमांक- 629 अपने तय समय रात 8.35 बजे से 1 घंटा देरी से, बंगलुरु से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक- 912 अपने तय समय दोपहर 9.20 बजे से करीब 1 घंटा देरी से संतरानगरी के डॉ.बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर पहुंचने की संभावना जताई गई।

Created On :   7 Jan 2019 4:32 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story