सडक़ किनारे दुकान लगाने वाले व्यापारियों से लेकर मार्ग पर चलने वाले वाहन चालक परेशान

From the traders who set up shop on the roadside to the drivers who walk on the road are troubled
सडक़ किनारे दुकान लगाने वाले व्यापारियों से लेकर मार्ग पर चलने वाले वाहन चालक परेशान
शहडोल सडक़ किनारे दुकान लगाने वाले व्यापारियों से लेकर मार्ग पर चलने वाले वाहन चालक परेशान

डिजिटल डेस्क, शहडोल। गांधी चौक से जैन मंदिर होते हुए स्टेशन पहुंच मार्ग पर आए दिन लगने वाले जाम की समस्या दो दशक बाद भी जस की तस बनी हुई है। इससे सडक़ किनारे दुकान लगाने वाले व्यापारियों से लेकर मार्ग पर चलने वाले वाहन चालक भी परेशान हैं। कभी व्यापार का प्रमुख केंद्र रहे इस मार्ग पर आए दिन लगने वाले जाम के कारण कई व्यापारियों ने दुकाने दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर लिया। आए दिन लगने वाले जाम के कारण बाजार क्षेत्र के 2 सौ से ज्यादा व्यापारी परेशान हैं। प्रशासन से समस्या के स्थाई समाधान की मांग कर रहे हैं। 
ऐसे दूर की जा सकती है समस्या
 

मोहन राम मंदिर पर चिन्हित पार्किंग स्थल को व्यवस्थित किया जाए और अंदर आने वाले चारपहिया वाहन चालकों को वहीं पर पार्किंग की समझाइश दी जाए। 

 बाजार क्षेत्र में दोपहिया वाहनों की आवाजाही तो चल सकती है, चार पहिया वाहनों की आवाजाही वन-वे कर दिया जाए। 
सडक़ पर कई व्यापारी दुकान लगा रहे हैं, इससे दोपहर के समय सडक़ आधी रह जाती है। इस पर सख्ती बरती जाए और सडक़ को आवागमन के लिए खाली छोडऩे की व्यवस्था पर अमल किया जाए। 

प्रशासन यातायात बेहतर करने का प्रयास तो करे। जो भी सहयोग बन पड़ेगा हम करेंगे। स्टेशन रोड पर जाम की समस्या कुछ वर्षों में सबसे बड़ी समस्या बन गई है। 
जिनेंद्र जैन व्यापारी

सबसे पहले तो दुकान के सामने का अतिक्रमण हटाया जाना चाहिए, जो बात नहीं माने उसका सामान जब्त किया जाना चाहिए। समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। 
पूनम चंद जैन व्यापारी

 सडक़ पर जो लोग अनाश्यक वाहन खड़ा करते हैं, उन्हे रोका जाए। पार्किंग व्यवस्था और दुरुस्त किया जाए। यहां जाम से व्यापार पर सीधे असर पड़ रहा है। 

अतुल सराफ व्यापारी

-नगर के सर्वांगीण विकास के लिए चौड़ी सडक़ें जरुरी है। इससे यातायात बेहतर होगा। चारपहिया वाहन वन-वे होने से यातायात सुधरती है तो अमल में जल्द लाना चाहिए।
अनिकेत अवस्थी व्यापारी

- न्यू गांधी चौक से जैन मंदिर होते हुए स्टेशन पहुंच मार्ग पर जाम और सडक़ दुकान लगाने की शिकायत मिली है। इस संबंध में परिषद में विचार के लिए प्रस्ताव लाए जाने की तैयारी है।
अमित तिवारी सीएमओ शहडोल

Created On :   18 Dec 2022 12:56 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story