- Home
- /
- सीएए-एनआरसी के खिलाफ आजाद मैदान में...
सीएए-एनआरसी के खिलाफ आजाद मैदान में निकला मोर्चा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नागरिक ससोधन कानून (सीएए) व एनआरसी के खिलाफ शनिवार को आजाद मैदान में विभिन्न संगठनों ने मोर्चा निकाला गया। इस दौरान वक्ताओं ने महाराष्ट्र सरकार से मांग कि की राज्य सरकार इसके खिलाफ विधानमंडल में प्रस्ताव लाए। मोर्चा में कांग्रेस व सपा के मुस्लिम नेताओं ने भी हिस्सा लिया। मोर्चे को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आसिम आजमी ने कहा कि यदि कोई सरकार कर्मचारी आप से आपका के कागजात मांगने आए तो उसे धक्के मार कर बाहर कर दो।
उन्होंने कहा कि मैं भी राज्य की ठाकरे सरकार को समर्थन दे रहा हूं, इस लिए चाहता हूं कि राज्य सरकार सीएए, एनसीआर व एनपीआर के खिलाफ प्रस्ताव पारित करे। कांग्रेस नेता व राज्य के वस्त्रोद्योग मंत्री असलम शेख ने हिस्सा लिया। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में शेख ने कहा कि मूलभूत सवालों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए केंद्र सरकार ने सीएए, एनआरसी जैसे कानून बना रही है जिससे लोगों का ध्यान बेरोजगारी जैसी समस्याओं की तरफ न जाए। मोर्चे में नागपाडा में पिछले कई दिनों से धरने पर बैठी महिलाएं भी शामिल हुई।
मुंबई के आजाद मैदान में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए), नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (एनपीआर) और एनआरसी के खिलाफ एक विरोध रैली निकाली जा रही है। विरोध रैली में हिस्सा लेने के लिए अभिनेता सुशांत सिंह आजाद मैदान पहुंचे हैं। मोर्चे में शामिल होने पहुंचे अभिनेता सुशांत सिंह ने एक कविता के माध्यम से कहा कि क्या कह सकते हैं हवा में पहले ही इतना जहर है। कैसे पता चलता कि आज का ये धुंआ कहर है। आग बुझी नहीं है अभी, इससे पहले हवा और गर्म हो जाए इसे बुझाना होगा। आदमखोरों से मुल्क बचाना होगा।
Created On :   15 Feb 2020 7:30 PM IST