फल बेचने वाला चला रहा था धर्मार्थ दवाखाना, पुलिस ने दबोचा

Fruit seller was running a charitable dispensary, police arrested
फल बेचने वाला चला रहा था धर्मार्थ दवाखाना, पुलिस ने दबोचा
फल बेचने वाला चला रहा था धर्मार्थ दवाखाना, पुलिस ने दबोचा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कामठी नगर परिषद अंतर्गत प्रभाग क्रमांक-15 के सैलाब नगर में  पुलिस और तहसील के अधिकारियों ने दबिश देकर एक फर्जी डाॅक्टर चंदन नरेश चौधरी को धर-दबोचा। वह पिछले 5 वर्ष से धर्मार्थ दवाखाना संचालित कर रहा था।

कभी बेेचता था फल : पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदन नरेश चौधरी पिछले कुछ वर्ष से कामठी के सैलाब नगर में निवासरत है। बताया जा रहा है कि पहले वह फल बेचने का काम करता था। उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुओं को सुधारने का कार्य करने लगा। पिछले 5 साल से चंदन ने आेम नारायण बहुउद्देशीय संस्था द्वारा संचालित धर्मार्थ दवाखाना शुरू किया। अस्पताल में अायुर्वेदिक नेचुरोपैथिक पद्धति से उपचार किया जा रहा था। वहीं मदर टेरेसा पैरामेडिकल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट भी चलाया जा रहा था। 

ऑक्सीजन सिलेंडर व मेडिकल उपकरण जब्त : शिकायत मिलने पर पुलिस ने सैलाब नगर में दोपहर 2.30 से 3 बजे के बीच दबिश देकर फर्जी डाॅक्टर को पकड़ा और थाने ले आई। महाराष्ट्र प्रेक्टिशनर कानून के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। अस्पताल में इस्तेमाल किए जाने वाले ऑक्सीजन सिलेंडर सहित अन्य मेडिकल उपकरण जब्त किए गए। देर रात पुलिस ने मामला दर्ज किया। समाचार लिखे जाने तक  पुलिस कार्रवाई जारी थी। कार्रवाई नया थाना के  वरिष्ठ निरीक्षक विजय मालचे, दुय्यम पुलिस निरीक्षक मंगेश काले, सहायक पुलिस निरीक्षक सुरेश कन्नाके, पीएसआई श्याम वारंगे, पुलिस कर्मचारी रवि बंड, नायब तहसीलदार रणजीत दुसावार, मंडल अधिकारी संजय कांबले, एनयूएचएम की वैद्यकीय अधिकारी डा. शबनम खानूनी आदि ने की।
 

Created On :   7 May 2021 12:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story