तलाक का नोटिस भेजने से बौखलाए दामाद ने सास को घोंपा चाकू, गर्दन में फंसा

Frustrated by sending divorce notice, son-in-law stabs mother-in-law with a knife, trapped in the neck
तलाक का नोटिस भेजने से बौखलाए दामाद ने सास को घोंपा चाकू, गर्दन में फंसा
तलाक का नोटिस भेजने से बौखलाए दामाद ने सास को घोंपा चाकू, गर्दन में फंसा

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  तलाक का नोटिस भेजने से बौखलाए दामाद ने सास पर हमला कर दिया। भाई और मां की मदद उसे जान से मारने का प्रयास किया। जरीपटका थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए थाने का दल दुर्ग, छत्तीसगढ़ रवाना हो गया है।

प्रेम विवाह किया था
जरीपटका हेमू कालोनी के पास शिक्षक नगर निवासी सरोज प्रताप खत्री (45) है। वह नाश्ते के ठेले पर काम करती है। करीब एक वर्ष पहले उसकी पुत्री लविशा (20) का छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी विशाल विनोद शर्मा (28) के साथ प्रेम विवाह हुआ। विशाल कुख्यात बदमाश है और उसके खिलाफ दुर्ग में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। 

शादी के बाद मालूम हुआ बदमाश है
शादी के कुछ माह बाद लविशा को विशाल अापराधिक प्रवृत्ति का होने के बारे में पता चला। वह कोई काम-धंधा नहीं करता है। लविशा, विशाल को कोई काम-धंधा करने के लिए बोलती थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था और इस दौरान विशाल उसकी पिटाई भी कर देता था। रोज-रोज कलह से परेशान आखिरकार 26 जुलाई को लविशा, पिता के साथ नागपुर आ गई। उसने विशाल से अलग होने का मन बना लिया। 

बस्ती के लोग जमा होते ही भाग खड़े हुए : शोर-शराबा सुनकर जैसे ही बस्ती के लोग जमा हुए तीनों मौका पाकर वहां से भाग खड़े हुए। किसी ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना दी। जरीपटका थाने के उप-निरीक्षक नाईकवाड़े सदल बल मौके पर पहुंचे। जख्मी सरोज को मेयो अस्पताल पहुंचाया। ऑपरेशन कर डाक्टरों ने गर्दन में फंसा चाकू निकाला। आरोपी बदमाश है, इसलिए फिर हमला करने की आशंका बनी हुई है। लिहाजा, घर के सामने पुलिस का पहरा लगाया गया है। पुलिस दल आरोपियों को गिरफ्तार करने दुर्ग के लिए रवाना हो गया है। 
जांच जारी है।

नोटिस मिलते ही भड़के नागपुर आ धमके
कुछ दिन पहले लविशा ने वकील के जरिए विशाल को तलाक का नोटिस भेजा है। नोटिस मिलने से विशाल उसका भाई आकाश और मां मीना बौखला गए और शनिवार को तीनों नागपुर लविशा के मायके में आ धमके। उस समय लविशा पिता के साथ साथ बाहर गई हुई थी। तलाक को लेकर विशाल, आकाश और मां मीना ने लविशा की मां सरोज से विवाद किया और उस पर चाकू-डंडे से हमला कर दिया। हमले में चाकू सरोज के गर्दन में फंस गया।

मामूली विवाद में पत्नी के पेट में घोंपा चाकू
मामूली विवाद में पति ने पत्नी को चाकू घोंप दिया। पांचपावली पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया  है। रविवार को अवकाशकालीन अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे जमानत पर छोड़ दिया है। जख्मी पत्नी नंदिनी शाहू (25) है। आरोपी उसका पुरुषोत्तम शाहू (31), गरीब नवाज नगर निवासी है। पुरुषोत्तम मजदूरी करता है। कुछ दिन पहले पुरुषोत्तम पत्नी के साथ अपने चाचा उदय शाहू (42) के घर बांग्लादेश में रहने आए हुए हैं। शनिवार को रात 8.30 बजे नंदिनी रसोईघर में खाना पका रही थी। इस बीच सब्जी को लेकर आए पुरुषोत्तम का नंदिनी से विवाद हुआ और इस दौरान पुरुषोत्तम ने  सब्जी काटने का चाकू नंदिनी के पेट में घोंप दिया।  उदय की शिकायत पर पुरुषोत्तम उसे गिरफ्तार किया गया।   अवकाशकालीन अदालत में पेश करने पर उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। 
 

Created On :   2 Aug 2021 11:54 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story