बारिश में छाता लगाकर पूरी की आजादी गौरव पदयात्रा

Full freedom pride padyatra by putting umbrella in the rain
बारिश में छाता लगाकर पूरी की आजादी गौरव पदयात्रा
अमरावती बारिश में छाता लगाकर पूरी की आजादी गौरव पदयात्रा

डिजिटल डेस्क, अमरावती। स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस की आजादी गौरव पदयात्रा में  मोर्शी में निकाली गई। जिले में दूसरे दिन पदयात्रा में कांग्रेसियों का उत्साह बढ़ता दिखाई दिया।  पदयात्रा के दौरान हो रही बारिश के बावजूद कांग्रेसियों ने पदयात्रा को पाला गांव में पूरा किया। इस दौरान विधायक एड. यशोमति ठाकुर, विधायक बलवंत वानखडे, जिलाध्यक्ष बबलू देशमुख, पूर्व विधायक वीरेंद्र जगताप आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। आजादी गौरव पदयात्रा मोर्शी तहसील के हिवरखेड़ गांव से आरंभ होकर दापोरी, यावली, सालबर्डी, पाला गांव में समापन किया गया। इस दौरान एक हाथ में तिरंगा और दूसरे हाथ में छाता लेकर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पदयात्रा में दिखाई दिए।

 कभी रिमझिम तो कभी तेज हुई बारिश के बीच भी कांग्रेसियों का मनोबल बढ़ा हुआ दिखाई दिया। पदयात्रा के बाद सालबर्डी में सभा ली गई। पदयात्रा में जिला बैंक के अध्यक्ष सुधाकर भारसाकल, बालासाहब हिंगणीकर, हरिभाऊ मोहोड,  रमेश काले, गिरीश कराले, प्रफुल भोजने, वासुदेव तायवाडे, भूषण कोकाटे, नंदकिशोर गांधी, देवेंद्र गोरडे, मोरेश्वर गुडदे, सचिन नागमोते, देवेंद्र कडू, भूषण उमाले, स्वप्निल ढोके, अजय राऊत, नंदकिशोर वाघमारे, प्रकाश राऊत, उत्कर्ष देशमुख, अभिषेक बोंडे, मनोज गेडाम, चंपतराव नेवारे, बबनराव पाटील, वासुदेव तायडे, पंकज विधले, प्रकाश राऊत, चंद्रभान पाचारे, अन्सार कुरेशी, विजय भोजने रमेश गुल्हाने, सुरेश कुकडे, गोपाल चोपडे, आदि उपस्थित थे।

Created On :   11 Aug 2022 1:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story