सौतेले बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, मामला दर्ज

gadchiroli in step son did a fatal attack on his father
सौतेले बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, मामला दर्ज
गड़चिरोली सौतेले बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, घोट (गड़चिरोली)। चामोर्शी तहसील के घोट से महज 3 किमी दूरी पर स्थित ग्राम नवेगांव में सौतेले बेटे ने मामूली विवाद के चलते अपने पिता पर सागौन की पाटी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल होने के कारण पिता को गड़चिरोली के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। गंभीर रूप से घायल पिता का नाम सुनील डोमलवार (50) है। वहीं इस मामले में घोट पुलिस ने आरोपी बेटे संतोष गजानन तेलकुंटावार (32) के खिलाफ माला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार 18 नवंबर की रात 8.30 बजे के दौरान सुनील अपने घर पहुंचा। घर पहुंचते ही उसका पत्नी के साथ विवाद शुरू हो गया। इस बीच कुछ ही देर में सुनील का सौतेला बेटा संतोष घर पहुंचा। उसने भी सुनील के साथ विवाद शुरू कर दिया। यह विवाद अपने चरमसीमा पर पहुंचते ही संतोष ने सागौन की बड़ी पाटी से सुनील पर जोरदार वार कर दिया। इस हमले में वह पूरी तरह लहुलुहान हो गया। गंभीर अवस्था में ही उसने अपनी साइकिल से घोट पुलिस मदद केंद्र पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने सुनील को गंभीर अवस्था में देखते ही पहले उस पर प्राथमिक उपचार करवाया। इसके बाद उसे गड़चिरोली के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी सौतेले बेटे संतोष के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

Created On :   23 Nov 2022 8:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story