जंगली सुअर के हमले में महिला घायल

gadchiroli in woman injured in wild boar attack
जंगली सुअर के हमले में महिला घायल
गड़चिरोली जंगली सुअर के हमले में महिला घायल

डिजिटल डेस्क चामोर्शी (गड़चिरोली)। तहसील के कुनघाड़ा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत उप वनपरिक्षेत्र जोगना के कक्ष क्रमांक 4 के मुरमुरी जंगल परिसर में जंगली सुअर ने महिला पर हमला कर दिया।  इस हमले में घायल हुई महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल महिला का नाम ग्राम तलोधी निवासी विमल नकटु दुधबले (45) है। जानकारी के अनुसार, विमल दुधबले रोज की तरह मंगलवार 11 मई को तेंदूपत्ता संकलन करने मुरमुरी जंगल परिसर में गई थी। तेंदूपत्ता तोड़ते समय जंगली सुअर ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में विमल दुधबले घायल हो गईं। घटना की जानकारी कुनघाड़ा रै वनपरिक्षेत्र के अधिकारियों को दी गई। जानकारी मिलते ही वनकर्मियों ने घटनास्थल पहुंचकर पंचनामा किया। आगे की जांच वनपरिक्षेत्राधिकारी महेशकुमार शिंदे के मार्गदर्शन में वनपाल विवेकानंद चांदेकर, वनरक्षक वर्षा मड़ावी, एन. बी. गोटा, ममता देवडे कर रहे हैं। गौरतलब है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही जंगली सुअरों के हमलों की घटनाओं के कारण लोगों में दहशत फैली हुई है। 

Created On :   14 May 2022 12:28 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story