गड़चिरोली नप में अब होंगे 27 पार्षद

Gadchiroli nap will now have 27 councilors
गड़चिरोली नप में अब होंगे 27 पार्षद
राज्य चुनाव आयोग ने बढ़ाई संख्या गड़चिरोली नप में अब होंगे 27 पार्षद

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली। राज्य चुनाव आयोग ने प्रदेश के अ, ब और क संवर्ग में समाविष्ट महानगर पालिका और नगर परिषदों में पार्षदों की संख्या को बढ़ाने का निर्णय लिया है, जिसके तहत ब संवर्ग में समाविष्ट गड़चिरोली नगर परिषद में अब पार्षदों की संख्या 2 से बढ़ गयी है। अब यहां 27 पार्षदों को चुना जाएगा। वहीं क संवर्ग में समाविष्ट देसाईगंज नगर परिषद में पार्षदों की संख्या 3 से बढ़ गयी है। यहां पर 22 पार्षदों को चुना जाएगा। 

दिसंबर 2021 से फरवरी 2022 के बीच अवधि समाप्त करने वाले नगर परिषदों में आगामी कुछ ही दिनों में चुनाव कार्यक्रम तय होंगे, जिसके लिए चुनाव आयोग ने तैयारियां आरंभ कर दी है। 1 अक्टूबर 2021 को आयोग ने एक परिपत्रक  जारी कर तीनों संवर्ग में समाविष्ट नगर परिषदों में पार्षदों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत अब पार्षदों की संख्या को बढ़ाया गया है। इसके पूर्व गड़चिरोली नगर परिषद में कुल 25 पार्षद थे। अब 2 से बढ़कर पार्षदों की संख्या 27 पर पहुंच गयी है। उधर देसाईगंज नगर परिषद में 19 की जगह अब 22 पार्षद होंगे। आगामी 30 नवंबर के पूर्व प्रभाग रचना तैयार करने के निर्देश चुनाव विभाग द्वारा जारी किए गए   हंै, जिससे अब जिला चुनाव विभाग नगर परिषदों के प्रभाग रचना कार्य में जुट गया है। 
 

Created On :   25 Nov 2021 8:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story