- Home
- /
- गड़चिरोली : बिजेपार के जंगल में...
गड़चिरोली : बिजेपार के जंगल में नक्सली मुठभेड़

By - Bhaskar Hindi |9 Oct 2020 1:55 PM IST
गड़चिरोली : बिजेपार के जंगल में नक्सली मुठभेड़
डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली। कोरची थानांतर्गत क्षेत्र के बिजेपार के जंगल में नक्सली मुठभेड़ की जानकारी मिली है। गुरुवार शाम 6 बजे के दौरान विशेष अभियान पथक (सी-60) के जवान नक्सल विरोधी अभियान में जुटे थे, तभी जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने पुलिस के जवानों पर अंधाधुंद गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी हमले में पुलिस ने भी नक्सलियों की दिशा में गोलियां चलानी शुरू कर दीं। कुछ देर तक चली मुठभेड़ के बाद नक्सली घने जंगलों में भाग निकले। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दूसरी ओर पुलिस विभाग ने फिलहाल घटना की पुष्टि नहीं की है। बुधवार को भी इसी तहसील में नक्सली मुठभेड़ की घटना हुई थी।
Created On :   9 Oct 2020 7:24 PM IST
Next Story