- Home
- /
- गजेंद्र भंडारी भाजपा प्रवक्ता...
गजेंद्र भंडारी भाजपा प्रवक्ता नियुक्त

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कारोबारी गजेंद्र भंडारी को मीरा-भायंदर शहर जिला भाजपा का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष रवि व्यास ने भंडारी को नियुक्त पत्र सौंपा। भंडारी की नियुक्ति राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा में विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल की सिफारिश पर जिला अध्यक्ष रवि व्यास ने की है। अपनी नियुक्त पर भंडारी ने कहा कि, पार्टी की उम्मीदों पर शत प्रतिशत खरा उतरने की पूरी ईमानदारी से कोशिश करेंगे। मीरा-भायंदर महानगरपालिका में बीजेपी की सत्ता लाने तथा पार्टी को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।
मूलतः राजस्थान के रहने वाले भंडारी राजस्थानी जन-जागरण सेवा संस्था के अध्यक्ष भी है। राजस्थानी समाज का सबसे महत्वपूर्ण एवं प्रसिद्ध त्योहार गणगौर की शुरुआत करने का श्रेय भी गजेंद्र भंडारी को जाता हैं जो आज सिर्फ मुंबई में ही नहीं, बल्कि संपूर्ण महाराष्ट्र में जोरशोर से मनाया जाता हैं। हर साल सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन भी करते हैं। भंडारी विलेपार्ले मार्बल डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष भी है। जीतो एवं भारत जैन महामंडल जैसी संस्थाओं से भी भंडारी जुड़े हुए हैं।
Created On :   5 Feb 2022 7:03 PM IST