- Home
- /
- जुआ अड्डे पर छापा, पांच आरोपी धराए
जुआ अड्डे पर छापा, पांच आरोपी धराए

डिजिटल डेस्क, अमरावती। पुलिस आयुक्त डॉ. आरती सिंह के विशेष दल ने मंगलवार 8 मार्च की रात नागपुरी गेट थाना क्षेत्र के ताजनगर परिसर में चलने वाले जुआं अड्डे पर छापा मारकर पांच जुआरियों को रंगेहाथ पकड़कर उनके पास से नकद 10 हजार 510 रुपए जब्त किए है।
जानकारी के मुताबिक विशेष दल के सहायक निरीक्षक योगेश इंगले का दल मंगलवार की रात पेट्रोलिंग कर रहा था, तब उन्हें जानकारी मिली कि ताजनगर में जुआं अड्डा चल रहा है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस के दल ने वहां छापा मारकर पांच जुआरियां का रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपियों के पास से नकद 10 हजार 510 रुपए बरामद किए गए हैं। पकड़े गए जुआरियों के नाम शेख जमील शेख करीम (55), शेख रशीद शेख इब्राहिम (55), अल्लाउद्दीन नसीरुद्दीन (60), विलास नारायण गायकवाड (40) और शेख रहीम शेख मेहताब (57) है। कार्रवाई के बाद आरोपियों को नागपुरी गेट पुलिस के हवाले कर दिया गया।
Created On :   10 March 2022 3:18 PM IST